Skip to main content

Etawah News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, डिंपल भाभी को जिताएं, रेलवे स्टेशन पर अनाउंसमेंट से हड़कंप

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: यात्रीगण कृपया ध्यान दें... मैनपुरी से डिंपल भाभी को जिताएं। इटावा जंक्शन पर शनिवार रात करीब 11 बजे अचानक यह अनाउंसमेंट होने लगा। ऐसा 15 से 20 बार हुआ। स्टेशन पर मौजुद यात्रियों को पहले तो लगा कि कहीं स्टेशन पर चुनाव प्रचार तो नहीं हो रहा। लेकिन कई बार सुनने के बाद वे समझ गए कि इन्क्वायरी ऑफिस के माइक से ही ये अनाउंसमेंट हो रहा है।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, डिंपल भाभी को जिताएं, रेलवे स्टेशन पर अनाउंसमेंट से हड़कंप

घटना के दौरान स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने कहा कि पहली बार हम लोगों ने रेलवे के अनाउंसमेंट माइक से चुनाव प्रचार की आवाज सुनी। 15-20 बार डिंपल यादव के नारे लगे हैं। कई यात्रियों ने कहा कि क्या अब स्टेशन पर भी चुनाव प्रचार होगा? पुलिस उल्टा हम लोगों से पूछताछ कर रही है। मौके पर मौजूद यात्रियों का कहना है कि रात के समय पूछताछ केंद्र खाली था। तभी कुछ लोगों ने वहां जाकर ये हरकत की है। हालांकि, उन लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

यात्रियों ने मामले की पूछताछ खिड़की पर पहुंचकर शिकायत भी की है। मामला सामने आने के बाद रेलवे अधिकारी जांच में जुट गए। GRP भी अपने स्तर से पड़ताल कर रही है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ये हरकत किसने की है। रेलवे अधिकारी इस घटना को लेकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

रेलवे स्टेशन के CMI ने ऑफ रिकॉर्ड जानकारी देते हुए बताया- रात को ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों ने सुबह मामले की जानकारी दी है। मंडल ऑफिस रिपोर्ट भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। अपने दोस्त को रात में स्टेशन पर छोड़ने आए चंद्रवीर सिंह ने बताया कि रेलवे यूनियन के कुछ कर्मी प्रयागराज जा रहे थे। इसी बीच कुछ कर्मियों ने रेलवे इन्क्वायरी के अंदर घुस कर के यह अनाउंसमेंट किया है। इसमें डिंपल यादव जिंदाबाद और उनको मैनपुरी चुनाव में वोट देने की नारेबाजी की जा रही थी। रात में ही GRP को इसकी सूचना दी गई। उनके आने से पहले ही सभी लोग चले गए थे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...