Skip to main content

Etawah News: बूथ सम्मेलन में पहुचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सपा पर हुए हमलावर, सैफई परिवार की राजनीती के ताबूत में होगी आखरी कील

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जनपद में भाजपा के बूथ सम्मेलन में पहुंचे। यहां भूपेंद्र चौधरी ने सपा परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि अभी तो गली-गली घूमेंगे। यहां की जनता ने यह दिखा दिया। 

बूथ सम्मेलन में पहुचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सपा पर हुए हमलावर, सैफई परिवार की राजनीती के ताबूत में होगी आखरी कील

बताते चलें कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव दिन प्रतिदिन दिलचस्प होता जा रहा है। यह उपचुनाव समाजवादी पार्टी के लिए आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव के भविष्य से जोड़कर देखा जा रहा है। जसवंतनगर क्षेत्र के नेशनल हाइवे के पास मलाजनी क्षेत्र में उपचुनाव के प्रचार-प्रसार के लिए बीजेपी की ओर से बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे थे।

बूथ सम्मेलन में पहुचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सपा पर हुए हमलावर, सैफई परिवार की राजनीती के ताबूत में होगी आखरी कील

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि मैनपुरी सीट जीतने के लिये सपा के लोग कहते थे कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष कहीं प्रचार करने नहीं जाते। अब देखो रामपुर और आजमगढ़ हारने के बाद उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष गली-गली में घूम रहे हैं और चाचा की ठोड़ी खुजला रहे हैं। बीजेपी ने जो पूर्व में विकास किया और जो वर्तमान में चल रहा है, उस रिपोर्ट कार्ड को लेकर हम सभी घर-घर जाकर जनता से वोट की अपील करेंगे। और जो समाजवादी पार्टी ने 2012 से पहले और 2017 तक जो किया है, उसका भी रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच लेकर जाएंगे।

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सबसे ज्यादा गुंडागर्दी इसी क्षेत्र में थी, लेकिन अब समय बदल गया है। सपा को यदि लगता है कि ये उनका गढ़ है, तो ये उनका भ्रम है। अब किसी का गढ़ नहीं रहा। सब भाजपा का है। जिस दिन मतगणना होगी उस दिन इस इलाके का इतिहास बदल जाएगा। सपा के लोग अपने घर में प्रधानी को तरस जाएंगे। बीजेपी सरकार ने किसी सरकारी योजना में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया। सबका साथ सबका विश्वास और सबका विकास के मिशन पर चल रही। केंद्र की सरकार हो या प्रदेश की सरकार हो। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सभी मुद्दों पर बेहतर कार्य किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...