Skip to main content

Etawah News: संविधान बचाने के लिए संप्रदायकतावादी शक्तियों को करें परास्त :आदित्य यादव

संवाददाता: आशीष कुमार 
इटावा: जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष आदित्य यादव उर्फ अंकुर ने सराय भूपत (कटेखेरा ) टकपुरा में मैनपुरी लोकसभा के प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में चौपाल सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के अंदर अमन और भाईचारा बनाए रखने के लिए तथा संविधान व लोकतंत्र बचाने के लिए सांप्रदायकतावादी शक्तियों को परास्त करे।और संविधान बचाने की ताक़त अगर किसी में है तो वो समाजवादी पार्टी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी  में है जो लगातार संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।उन्होंने कहा भाजपा सरकार में बिजली की वसूली जबरदस्ती की जा रही है। जबकि समाजवादी पार्टी की सरकार में कोई भी अधिकारी बिल वसूलने की बात तो छोड़ो बिल चेक करने तक नहीं आते थे।
आदित्य यादव ने कहा कि इस समय देश एवं प्रदेश के हालात बिगड़ रहें है हिंदू मुस्लिम भाई चारे को खत्म करने की साजिश  चल रही है ।प्रदेश में बहन, बहू बेटियो की इज्जत भी सुरक्षित नहीं है कानून का गुंडाराज चरम पर है अब समय आ गया हम सबको आने वाली 5 तारीक को उप लोकसभा की प्रत्याशी डिंपल यादव को अपना अनमोल वोट देकर विजयी बनाए। इस लोकसभा के उपचुनाव में जसवंतनगर विधानसभा के क्षेत्र वासियों आप सभी डिंपल यादव को डेढ़ लाख के पार जीत हासिल करवा देना  इस उपलोकसभा चुनाव से ही होने वाले 2024 के के चुनाव की दिशा निर्देशित हो जायेगी। आदित्य यादव ने अंत में कहा कि आप सभी लोगो के कहने पर अब हमारा परिवार एक हो गया है और आगे भी हम सब एक ही रहेंगे । कार्यक्रम में  बड़ी माला पहनाकर सौरभ यादव,शिवम यादव उर्फ सोनू जैनपुर नागर प्रधानपति सत्यवीर यादव ,सराय भूपत प्रधान वीना यादव ने स्वागत किया । 

कार्यक्रम में उपस्थित रहे पूर्व प्रधान हीरालाल जाटव,पूर्व प्रधान शौकीन कठेरिया , राधेश्याम जाटव,रमेश यादव परसौआ, डॉ गिरीश यादव, डॉ संजीव मौर्या, श्याम सिंह सी ओ , हरख्याल जाटव, दंगल सिंह चौहान ,महेश डीलर ,आशाराम , सोनसिंह कठेरिया,अखलेश पंडित, राहुल दुबे, विकाश शाक्य, राममोहन यादव,साहूकार , लाखन शर्मा, बी डी सी  धीरज जाटव ,कुलदीप सविता,दिनेश सविता,रिंकू यादव ,विपिन जाटव संजू जाटव ,आदि ग्रामवासियों  ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया और उनके विचारों को सुना।कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश यादव ने की और संचालन जिला पंचायत सदस्य बबलू शाक्य और समाजसेवी मोहम्मद आमीन भाई ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।