Skip to main content

Etawah News: योगी सरकार ने शिवपाल की 'जेड' सिक्योरिटी हटाई

संवाददाता: मनोज कुमार
जसवंतनगर (इटावा): प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव की जेड  सुरक्षा व्यवस्था हटाए जाने को लेकर जबरदस्त आक्रोश उमड़ पड़ा है। कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी और योगी सरकार उन्हें खतरे में डाल रही है।
बताते चलें कि शिवपाल सिंह यादव, स्व मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई हैं। वह करीब 30 वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं।प्रदेश सरकार में दो बार कैबिनेट मंत्री और एक बार विपक्ष के नेता रह चुके हैं। साथ ही वह एक पार्टी के राष्ट्रीयअध्यक्ष भी हैं। इसी भाजपा सरकार ने उन्हें सुरक्षा दे रखी थी। अब क्योंकि शिवपाल सिंह यादव भाजपा नीतियों का खुलकर विरोध कर रहे हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा हटा कर योगी सरकार उन्हें असुरक्षित करके और उन्हे दबाव में लेना चाह रही है। हाल ही में घटे राजनीतिक घटनाक्रम में शिवपाल सिंह यादव मतभेद भुलाकर अपने भतीजे और प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव के साथ एक हो गए। वह अपने परिवार की मैनपुरी लोकसभा चुनाव में लड़ रहीं डिंपल यादव के प्रचार में भी इन दिनों जुटे हैं। चूंकि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी की नाक का सवाल बन गया है और उसे लग रहा है कि शिवपाल सिंह यादव के कारण अब भारतीय जनता पार्टी का मैनपुरी में खेल खत्म हो गया है। इस वजह से योगी सरकार ने चुनाव  दौरान शिवपाल सिंह की सुरक्षा व्यवस्था जेड से हटाकर वाई सुरक्षा की है। स्व. मुलायम सिंह नेताजी का परिवार देश का बहुत बड़ा राजनीतिक परिवार है । इस परिवार के सदस्यों स्वयं मुलायम सिंह, अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह को सुरक्षा की सख्त जरूरत रही है इस कारण इन्हें जेड प्लस और जेड जैसी सुरक्षाएं दी जाती रहीं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की सुरक्षा कम करने को लेकर उनके बेटे और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते कहा है कि सुरक्षा कम करने का सीधा यही मतलब है कि कही न कहीं भाजपा को डर और बदहवासी भी बीजेपी के अंदर है। इस चुनाव को लेकर पहले बीजेपी को लगा था कि वह चुनाव को जीतेगी, लेकिन अखिलेश और शिवपाल को एक साथ और जनता में डिंपल की जीत का जबरदस्त उत्साह देख, भाजपा हताशा में चली गई है। जितने भी हथकंडे है, सरकार उनको आजमा रही है। उन्होंने कहा कि हम लोगो को पहले से ही इस बात का आभास था, इसमे अचरज होने वाली कोई बात नही। हो सकता है कि सुरक्षा व्यवस्था हटाए जाने के नाम पर भाजपा के अराजक तत्व उन पर हमला बोल भी बोल दें।

समाजवादी पार्टी चिकित्सा पुणे प्रकोष्ठ के नेता डॉ आशीष दीक्षित ने कहां है कि हमारे नेता की सुरक्षा कम करना दर्शाता है कि मैनपुरी में सपा को दिये समर्थन व मिल रहें जनादेश से भारतीय जनता पार्टी को उसकी हार का एहसास हो चुका हैं । सुरक्षा व्यवस्था हटाने को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के महासचिव अजेंद्र सिंह गौर, राहुल गुप्ता, महावीर सिंह यादव, विनोद यादव, राजीव यादव, अभिषेक यादव, मोना यादव, प्रो डॉ बृजेश चंद्र यादव, अनुज मोंटी यादव, मोहम्मद अहसान, मोहम्मद फारुख, विद्याराम यादव, नीरज यादव, अशोक क्रांतिकारी, रामनरेश पप्पू, राजीव गुप्ता बबलू ,शांतनु गुप्ता, मोहम्मद अमजद, रफीक सलीम टाल वाले सत्यनारायण पुद्दल, संतोष शाक्य, सत्यवती यादव आदि ने योगी सरकार को कटघरे में लेते तुरंत शिवपाल सिंह यादव की जेड सुरक्षा बहाल करने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...