Skip to main content

Etawah News: रेप व पोस्को केस में दोषी को डेढ़ लाख के जुर्माने के साथ उम्रकैद

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: अपर जनपद न्यायाधीश ट्राइंग रेप केसिस एंड पॉक्सो एक्ट अजय कुमार सिंह द्वितीय ने तीन साल पुराने नौ साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या के एक मामले की सुनवाई करते हुए एक युवक को दोषी पाया। दोषी पाए जाने पर कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई। इसके अलावा कोर्ट ने उस पर डेढ़ लाख रूपए का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना अदा न करने पर उसे दो साल का अतिरिक्त कारावास भोगना पडे़गा। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि जुर्माने की रकम से आधी रकम पीड़िता के परिवारी जनों को दी जाएगी।
शिवकुमार शुक्ला जिला शासकीय अधिवक्ता, अजीत प्रताप सिंह तोमर सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि जसवंत नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची के परिवार में 7 नवम्बर 2019 को शादी का कार्यक्रम चल रहा था। उसमें डीजे लगाया गया था, जहां पर परिवार के अलावा रिश्तेदारों के बच्चे भी डांस कर रहे थे। नौ साल की बच्ची भी अन्य लोगों के साथ डीजे देख रही थी। साढे़ आठ बजे के करीब डीजे बंद हो गया। सभी लोग घर चले गए लेकिन नौ साल की बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों को चिंता हुई।

परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की तो कुछ लोगों ने बताया कि अपने रिश्तेदारी में आया एक युवक बच्ची को लेकर गांव के बाहर ले जा रहा था। परिवार के लोगों ने उसी दिशा में खोजबीन की। परिवार के लोग गांव के कुछ दूरी पर बन रहे एक निर्माणाधीन मकान के पास पहुंचे तो लोगों की आने की भनक लगने पर युवक सचिन पुत्र राकेश कुमार निवासी घटिया अजमत अली कोतवाली सदर वहां से भाग निकला। लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। परिवार के लोगों ने देखा कि बच्ची मृत अवस्था में पड़ी है।

परिवार के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम को भेजा। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सचिन के खिलाफ रेप हत्या व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवेचना के बाद पुलिस ने सचिन के खिलाफ हत्या रेप व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में आरोपपत्र मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट में दाखिल कर दिए।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...