Skip to main content

Etawah News: रामनगर रेलवे फ्लाई ओवर के लिए मिली 72 करोड़ की मंजूरी, डेढ़ वर्ष में पूरा करने की रूपरेखा तैयार

ब्यूरो संवाददाता

इटावा : केंद्र सरकार ने जनपद को दिया तोहफा। करीब 72 करोड़ की लागत से डेढ़ वर्ष में फ्लाई ओवर बनाने की रूपरेखा तैयार की गई है। ओवरब्रिज लगभग 750 मीटर लंबा होगा। गौरतलब है कि कई वर्षों से शहर में रामनगर रेलवे क्रासिंग पर समस्याओं का सामना करना पड़ता था। लाइनपार के वासी करीब 10 वर्षों से यहां फ्लाई ओवर की मांग कर रहे थे। 2019 में बीजेपी से लोकसभा सांसद रामशंकर कठेरिया ने सांसद बनने के बाद यहां की इस गंभीर समस्या को समझा।

रामनगर रेलवे फ्लाई ओवर के लिए मिली 72 करोड़ की मंजूरी,  डेढ़ वर्ष में पूरा करने की रूपरेखा तैयार

सांसद रामशंकर कठेरिया ने रेल मंत्रालय में इस क्रासिंग पर ओवर ब्रिज बनाने के लिए कई बार पत्राचार और स्वयं जाकर रेल मंत्री और अधिकारियों से मांग की। इसके बाद रेलवे ने इस पर ओवर ब्रिज बनाने के लिए हरी झंडी दे दी। लेकिन यूपी सरकार से इस पर झंडी नहीं मिल रही थी। अब सभी संबधित विभागों की एनओसी रेलवे अधिकारियों को प्राप्त हो चुकी है।इसके बाद अब जल्द इस क्रासिंग पर ओवर ब्रिज तैयार होगा।

शनिवार को साल के आखिरी दिन में बीजेपी सांसद व रेलवे के अधिकारी इस क्षेत्र में निरीक्षण करने पहुंचे। सांसद ने रेलवे अधिकारियों से इस पुल के निर्माण की जानकारी ली। इस दौरान बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया ने ओवर ब्रिज के निर्माण होने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की बात कही।समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि इस जिले से 4 बार मुख्यमंत्री हुए, लेकिन शहर की एक बड़ी समस्या का निदान नहीं हो सका। अब बीजेपी सरकार में एक बड़ा प्रोजेक्ट शुरू हो रहा है, तीन दिन पहले मुख्यमंत्री से मिला तो उन्होंने बताया कि पैसा स्वीकृत कर दिया गया है।जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। अब यह ब्रिज लोकसभा चुनाव से पहले बनकर तैयार हो जाएगा जिससे इटावा के लोगो को एक बड़ी समस्या से निजात मिल जायेगी। मैं मुख्यमंत्री जी, रेलवे अधिकारियों का धन्यवाद देता हूं।इस मौके पर रेलवे के अधिकारी, एसडीएम सदर, बीजेपी नेता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...