Skip to main content

Etawah News: लायन सफारी में नव वर्ष के आगमन पर पर्यटकों की आमद बढ़ी

ब्यूरो संवाददाता

इटावा : नव वर्ष के आगमन पर पर्यटकों की आमद बढ़ती दिखाई दी। लायन सफारी, चंबल सेंचुरी से लेकर प्रसिद्ध पिलुआ हनुमान मंदिर पर पर्यटक पहुंचे। इटावा में यमुना नदी के किनारे स्थापित पिलुआ हनुमान मंदिर का भ्रमण करने जालौन जिले के बचपन किड्स स्कूल के छात्र--छात्राएं पहुंची।

लायन सफारी में नव वर्ष के आगमन पर पर्यटकों की आमद बढ़ी

सभी छात्र स्कूल की तरफ से इटावा लायन सफारी पार्क भ्रमण पर पहुंचे थे। जिसके बाद मंदिर की प्रसिद्धता की जानकारी पर मंदिर दर्शन करने पहुंचे। माना जा रहा है कि इटावा जो कभी कुख्यात डकैतों और बीहड़ों में आतंक का पर्याय बना हुआ था, आज पर्यटन हब बनने की ओर चल पड़ा है। यहां सफारी पार्क के अंदर अन्य पांच सफारी मौजूद हैं। वहीं चंबल सेंचुरी हो या प्रसिद्ध धार्मिक स्थल इटावा को एक अलग पहचान दे रहे हैं। जिसका नतीजा है कि अब दूर दराज से पर्यटक इटावा जिले की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

पिलुआ महावीर मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इसमें जो मूर्ति हनुमान जी की स्थापित है, उस मूर्ति का आज तक कोई भी मुखार बिंदु नहीं भर सका। प्रसाद की शक्ल में मानिक लड्डू या फिर दूध कहां जाता है, किसी को कुछ पता नहीं है। चमत्कारी हनुमान मंदिर पहुंच कर स्कूल के बच्चे बेहद खुश नजर आए। स्टाफ भी बेहद गदगद दिखाई दिया। हनुमान मंदिर के चमत्कार के बारे में स्कूल के बच्चे अपने अपने ढंग से अपनी बात रख रहे हैं। वहीं स्कूल की शिक्षिकाएं भी मंदिर के चमत्कार को बता रही हैं। असल में स्कूली छात्र छात्राएं अपने स्कूल के प्रधानाचार्य और अभिभावकों के साथ मे इटावा लायन सफारी का भ्रमण करने के लिए आए थे। इसी बीच मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। पिलुआ महावीर हनुमान मंदिर अपने चमत्कार की वजह से जाना जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...