Skip to main content

Etawah News: श्री गुरूगोविन्द सिंह जी का पावन प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: दुख निवारण गुरूद्वारा श्री गुरुतेग बहादुर साहिब में सरवंशदानी गुरू गोविन्द सिंह का प्रकाशोत्सव मानस की जाति सबै एकै पहिचानबो के उदघोष के साथ श्रद्धा व हर्ष के साथ मनाया गया। श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व की तैयारियाँ पिछले दस दिनों से चल रही थी,दस दिन से चल रही प्रभात फेरी जिसमें श्रद्धालू भक्तगण,स्त्री,बच्चे,बूढ़े व नौजवान गुरूवाणी का सवद वाहो-वाहो गुरूगोविन्द सिंह आपे गुरु चेला, गायन करते हुये और “बोले सो निहाल सत श्री अकाल” के जयकारों के साथ नगर की सड़कों पर निकल पड़ते थे।इसी क्रम में गुरूद्वारा में ग्यारह अखण्ड पाठ साहिब की श्रंखला प्रारम्भ हुई, जिसका समापन अर्धरात्रि में सबद कीर्तन व आरती के गायन के साथ पुष्पवर्षा करते हुये हुआ।प्रकाशोत्सव में गुरूवार को सुबह से ही गुरूद्वारा में माथा टेकने के लिये स्त्री,बच्चे,बूढ़े,नौजवान का तांता लगा रहा,सभी समुदाय के लोगों ने गुरूद्वारा में आकर माथा टेका व अरदास की।

श्री गुरूगोविन्द सिंह जी का पावन प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया

गुरूद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सरदार तरनपाल सिंह कालड़ा ने गुरू गोविन्द सिंह के प्रकाशोत्सव पर सभी को बधाई देते हुये कहा कि गुरू साहिब समाज सुधारक व सूरवीर योद्धा ही नहीं बल्कि उच्च कोटि के कवि भी थे,आपकी काव्यक अनुभूति दैवीय थी,आपके अन्दर दार्शनिक,काल्पनिक, अध्यात्मिक आदि सभी गुण मौजूद थे,गुरू महाराज के ह्रदय के अन्दर दबे,कुचले लोगों को ऊपर उठाने का महान जज्बा था। उन्होंने बताया कि मानवीयता की पहली शर्त मनुष्य की गरिमा की रक्षा करना है,मनुष्य को छोटा बनाकर कोई धर्म कोई दर्शन कोई विचारधारा बड़ी नहीं बन सकती है, इसी मानवीयता की रक्षा में श्री गुरूगोविन्द सिंह जी का सन्त सिपाही रूप चरित्रार्थ होता है।श्री कालड़ा ने कहा कि श्री गुरूगोविन्द सिंह जी जैसे व्यक्तित्व,जिसमें ब्रह्मतेज,क्षत्रिय तेज के साथ ही अदभुत कवित्व शक्ति का भी संयोग है,जो विश्व साहित्य में सचमुच अनोखा व अद्वितीय है।उन्होंने कहा कि आज खालसा पंथ के संस्थापक बादशाह दरवेष दशम गुरू श्री गुरू गोविन्द सिंह जी का आगमन पर्व सम्पूर्ण विश्व के कौने- कौने में मनाया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने गुरूवाणी की कुछ पक्तियाँ प्रस्तुत की-

‘‘वाहौं-वाहौं गुरूगोविन्द सिंह आपे गुरू चेला’’

गुरूद्वारा श्री गुरु तेगबहादुर साहिब के अन्दर पालकी साहिब व गुरूद्वारा की सजावट अनोखी छटा बिखेर रही थी,पालकी साहिब को फूलों से सजाया गया था,इसकी सेवा युवा बच्चों द्वारा की गयी थी और पूरे गुरूद्वारे को बिजली से सजाया गया था। गुरुद्वारा साहिब में रात्रि के दीवान में बच्चों के सवद गायन,भजन कीर्तन,कविताओं के गायन के साथ शुभारम्भ हुआ जो कि अर्धरात्रि तक चलता रहा।मुख्यग्रन्थी भाई गुरदीप सिंह,किशन सिंह व साथियों ने सबद कीर्तन करके संगत को निहाल किया।उन्होंने अपने प्रवचन में बताया कि गुरू गोविन्द सिंह संत और सिपाही की एक अद्वितीय शख्सियत थी जो धर्म गुरू भी थे और धर्म योद्वा भी थे,ऐसी शख्सियत धरती पर दूसरी नहीं हुई है।

श्री गुरूगोविन्द सिंह जी का पावन प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया

दोपहर में कार्यक्रम की समाप्ति के बाद एक विशाल लंगर का आयोजन किया गया,जिसकी तैयारियाँ सरदार चरनजीत सिह काका,मनदीप सिंह कालड़ा,रिंकू मोंगा,जसवीर सिंह (पप्पी),दलजीत सिंह पनेसर,शीटू, राजा साहनी,यश,राजू गुलाटी,दीपू अरोड़ा,मन्नत टुटेजा व उनके सहयोगी साथियों की देख-रेख में की गयी थी। इस अवसर पर सरदार मनदीप सिंह,राजा साहनी व दलजीत सिंह पनेसर ने समस्त गुरूद्वारा कमेटी की तरफ से गुरूपर्व पर सभी को बधाई दी व अखण्ड पाठ साहिब की सेवा करने वाले परिवारों को सरोपा भेंट किया गया व सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं का धन्यवाद तथा आभार व्यक्त किया। 

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...