Skip to main content

Etawah News: सांसद रामशंकर कठेरिया व भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री की मां को अर्पित किए श्रद्धासुमन

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर जहां पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री के दुख में शामिल होने के लिए पूरा देश एक साथ खड़ा हो गया। वहीं जनपद के सिंचाई विभाग के अतिथि गृह में जिले भर के भाजपा नेता और दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भी शोक सभा का आयोजन किया। शोक सभा की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सांसद प्रो रामशंकर कठेरिया ने की।

सांसद रामशंकर कठेरिया व भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री की मां को अर्पित किए श्रद्धासुमन

इस मौके पर सभी भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने भी हीराबा के चित्र पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर श्रद्धा सुमन अर्पित की। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सांसद प्रो रामशंकर कठेरिया ने नम आंखों से कहा कि हीराबा त्याग और समर्पण की मूर्ति थीं। जिस तरीके से उन्होंने अपने बच्चों को कर्तव्य करने की सीख दी, उससे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

सांसद रामशंकर कठेरिया व भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री की मां को अर्पित किए श्रद्धासुमन

सांसद रामशंकर कठेरिया ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की जो महानता है वो उनकी माता जी की बजह से है। किसी भी महापुरुष की महानता के पीछे उनकी माँ होती है। भगवान राम के चरित्र को जब हम पढ़ते है तो उसमें भी उनकी माँ की महानता दिखती है। जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मोदी जी जैसे महान व्यक्तिव को जन्म देने के लिये माता जी को बारम्बार नमन साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने मोदी जी की श्रधेय मा की तुलना बसुंधरा से करते हुए उनके धरती माँ की तरह महान बताते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस शोकसभा के दौरान पूर्व अजय धाकरे, महामंत्री अन्नू गुप्ता, प्रशांत राव चौबे, शिवकांत चौधरी, जिलामंत्री जितेंद्र गौड़, ज्योति वर्मा, विरला शाक्य, विमल भदौरिया, रजत चौधरी,  मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य इत्यादि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...