Skip to main content

Etawah News: इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी के तत्वावधान में खो-खो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: महोत्सव एवं प्रदर्शनी के तत्वावधान में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि श्री विक्रम सिंह राघव एसडीएम सदर /जनरल सेक्रेटरी इटावा प्रदर्शनी एवं श्री अजंट सिंह यादव संरक्षक प्रधानाचार्य परिषद एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख बसरेहर इटावा के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। संयोजक डॉ उमेश यादव ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह, माल्यार्पण एवं वेज लगाकर स्वागत किया। स्वागत की श्रंखला में अतिथियों को शॉल भेंट की गई। 

प्रदर्शनी के तत्वावधान में खो-खो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

उद्घाटन समारोह में डॉ मुकेश यादव सह जिला विद्यालय निरीक्षक, डॉ शिवराज सिंह मुख्य अनुशासन अधिकारी, ,प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र प्रसाद अध्यक्ष, प्रधानाचार्य परिषद , प्रधानाचार्य श्री संजय शर्मा, महामंत्री प्रधानाचार्य परिषद , श्री गुफरान अहमद , प्रधानाचार्य एचएमएस इस्लामिया इंटर कॉलेज श्री कैलाश यादव चेयरमैन पान कुँवर इंटरनेशनल स्कूल श्री जगदीश सिंह यादव, श्री पवन यादव प्रधानाचार्य श्री मनोज शुक्ला, प्रधानाचार्य श्री पूरन सिंह पाल राजकीय इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य श्रीमती मनोरमा रानी, प्रधानाचार्य  श्रीमती मंजू भदौरिया आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

प्रदर्शनी के तत्वावधान में खो-खो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

खो-खो प्रतियोगिता में 1 दर्जन से अधिक विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता जूनियर/ प्राथमिक तथा सीनियर वर्ग में आयोजित की गई। सीनियर वर्ग में विजेता उच्च प्राथमिक विद्यालय धरबार तथा उपविजेता हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज जसवंतनगर रही तथा जूनियर/ प्राथमिक वर्ग में विजेता प्राथमिक विद्यालय मीरखपुर पुटिया तथा उपविजेता प्राथमिक विद्यालय कृपालपुर बसरेहर इटावा रहे। विजेता तथा उपविजेता टीमों को डॉ मुकेश यादव इटावा प्रदर्शनी महोत्सव के सम्मानित सदस्य श्री गुरमुख सिंह अरोड़ा श्री विजय नारायण सिंघल एवं श्री एचएस नकवी के कर कमलों द्वारा किट प्रदान की गई तथा उनका हौसला बढ़ाया गया। 

प्रदर्शनी के तत्वावधान में खो-खो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बच्चों को हार जीत से परे होकर खेल की भावना से खेलों को खेलने के लिए प्रेरित किया तथा इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आव्हान किया। व्यायाम शिक्षिका श्रीमती आशा वशिष्ठ श्री मनोज यादव श्री कौशलेंद्र सिंह यादव श्रीमती सुशीला गौतम श्री हिमांशु श्री विमल सिंह श्री सुमित आदि का प्रतियोगिता को संपन्न कराने में महती भूमिका निभाई। विद्यालय के अध्यापक डॉ विपिन कुमार द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया श्री राकेश जी श्रीमती आरतीय सक्सेना श्री संतोष कुमार सिंह श्री रमेश चौधरी श्री चेतन जैन श्रीमती नीता आदि का सराहनीय सहयोग रहा प्रतियोगिता का समापन महामंत्री प्रधानाचार्य श्री संजय शर्मा के उद्बोधन से हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...