Skip to main content

Etawah News: खो खो विजेता बच्चों का गुरुजनों व ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

सवाददाता: मनोज कुमार 

जसवंतनगर (इटावा): इटावा प्रदर्शनी एवं महोत्सव के तत्वाधान में आयोजित जनपद स्तरीय खो खो सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में यूपीएस धरवार जसवंतनगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि ब्लाक व्यायाम शिक्षक राजेश जादौन रहे।

खो खो विजेता बच्चों का गुरुजनों व ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

इसी प्रकार जूनियर वर्ग में प्राथमिक विद्यालय मीरखपुर पुठियाँ जसवंतनगर की टीम ने कृपालपुर बसरेहर की टीम पर शानदार जीत दर्ज की। टीम का इंचार्ज प्रधानाध्यापक एवं समस्त स्टाफ ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया एवं किट देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में जनपद की 18 इंटर कॉलेजों की टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमे यूपीएस धरवार जसवंतनगर की टीम विजेता एवं हिन्दू विद्यालय इंटर कॉलेज जसवंतनगर की टीम उपविजेता रही। 

खो खो विजेता बच्चों का गुरुजनों व ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

मुख्य अतिथि ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राजेश जादौन ने बताया कि विगत वर्षों में धरवार टीम उपविजेता रही है परंतु पहली बार बेसिक के बच्चों ने इंटर कॉलेज की टीमों को परास्त किया है जो अत्यधिक गर्व का विषय है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक अमरपाल यादव की खेलों के प्रति निष्ठा उनका मार्गदर्शन एवं कुशल खेल अनुदेशक हरिओम शाक्य की कठोर मेहनत से सभी टीमें विशेष रूप से कबड्डी एवं खो खो टीमो का जनपद में दबदबा कायम है जिसके लिए हमारे बच्चों का निरन्तर अभ्यास विशेष महत्व रखता है।

प्रधनाध्यापक अमरपाल ने खेल अनुदेशक हरिओम की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा ग्रामीण अंचल में प्रतिभा की कमी नहीं है केवल उनको निखारने की आवश्यकता है, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद बहुत जरूरी है और जब भी अवसर मिलता है, मैं बच्चों को ज्यादा से ज्यादा खेलों में प्रतिभाग कराता हूँ। विद्यालय में कार्यरत महिला शिक्षिका सुमनलता व ज्योति ने सभी विजेता बच्चों को बधाई दी एवं निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमलेश कुमार, प्रधानाध्यापक सलाहुद्दीन, विशेष शिक्षक सत्यनारायण प्रसाद, हरिओम शिवहरे, गौरव यादव, प्रदीप कुमार समेत शिक्षकगढ़ मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...