Skip to main content

Etawah News: मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे दिव्यांगजनों ने ज्ञापन दिया

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे दिव्यांगजनों ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें दिव्यांगों से संबंधित अधिनियम 49/2016 को जमीनी स्तर पर लागू करने की मांग की है। 

मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे दिव्यांगजनों ने ज्ञापन सौंपा

इन दिव्यांगों ने यह भी कहा कि मांगे पूरी ना होने की दशा में मुख्यमंत्री आवास पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मानव विकास समिति ने भी इनका समर्थन किया है। भीमराव अंबेडकर जागरूकता दिव्यांग सेवा समिति, जिला विकलांग एसोसिएशन व नारायण दिव्यांग सेवा संस्थान ने अलग-अलग ज्ञापन दिए हैं। इसी उपलक्ष्य में डॉ भीमराव अंबेडकर जागरूकता दिव्यांग सेवा समिति, जिला विकलांग एसोसिएशन व नारायण दिव्यांग सेवा संस्थान ने अलग-अलग ज्ञानप देकर एक ही मांग को लेकर डीएम के माध्यम से ज्ञापन राष्ट्रपति महोदय को भेजा है। मांग की है अधिनियम संख्या 49/ 2016 विकलांग अधिकार नियम संसद के दोनों सदनों से पारित होकर महामहिम राष्ट्रपति के अनुमोदन के बाद कानून बन चुका है। लेकिन दुर्भाग्य है कि 6 वर्षों से आज तक जमीनी स्तर पर लागू नहीं हुआ है। इसी के विरोध में पूर्व में भी कई बार ज्ञापन दिया गया है। लेकिन अभी तक जिले के जिम्मेदार अधिकारी इस कानून को लागू नही कर रहे हैं। जिसको लेकर लगातार ज्ञापन प्रदर्शन किए गए हैं।

इस मौके पर नरेश प्रताप सिंह, शिव प्रकाश, अशोक, रविंद्र कुमार, माणिक चंद्र, अर्चना यादव, योगेंद्र, अशोक कुमार जाटव, जय प्रकाश तिवारी, संतोष कुमार त्रिवेदी, संजय सिंह, जीतू शाक्य, जितेंद्र कुमार, बलबीर सिंह मौजूद रहे।अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे दिव्यांगजनों ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें दिव्यांगों से संबंधित अधिनियम 49/2016 को जमीनी स्तर पर लागू करने की मांग की है।

इन दिव्यांगों ने यह भी कहा कि मांगे पूरी ना होने की दशा में मुख्यमंत्री आवास पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मानव विकास समिति ने भी इनका समर्थन किया है। भीमराव अंबेडकर जागरूकता दिव्यांग सेवा समिति, जिला विकलांग एसोसिएशन व नारायण दिव्यांग सेवा संस्थान ने अलग-अलग ज्ञापन दिए हैं। इनकी मांग एक ही है। 

इस मौके पर नरेश प्रताप सिंह, शिव प्रकाश, अशोक, रविंद्र कुमार, माणिक चंद्र, अर्चना यादव, योगेंद्र, अशोक कुमार जाटव, जय प्रकाश तिवारी, संतोष कुमार त्रिवेदी, संजय सिंह, जीतू शाक्य, जितेंद्र कुमार, बलबीर सिंह मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...