Skip to main content

Etawah News: नुमाईश पंडाल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, सैंटपीटर्स स्कूल ने बाजी मारी

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: महोत्सव पंडाल में गुरुवार को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सीबीएसई और यूपी बोर्ड के दो दर्जन से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न किए गए, जिसमें छात्र-छात्राओं ने फटाफट उत्तर दिए। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी पंडाल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन नारायण कालेज साइंस के तत्वाधान में किया गया। दर्जनों छात्र छात्राओं ने इसमें प्रतिभाग किया। जूनियर और सीनियर वर्ग में कराई गई इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की चार-चार टीमें बनाई गई।

नुमाईश पंडाल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन,सैंटपीटर्स स्कूल ने बाजी मारी

इनमें पर्यावरण से लेकर सामान्य ज्ञान विषय पर प्रश्नों के उत्तर पूछे गए, जिसमें जूनियर वर्ग में सैंट पीटर्स ने की टीम विजेता बनी जबकि डायनमिक पब्लिक स्कूल उपविजेता रही। इसी तरह सीनियर वर्ग में भी सैंटपीटर्स स्कूल ने दबदबा कायम रख प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, पुलिस माडर्न पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान बनाया। प्रतियोगिता की संयोजक नारायन कॉलेज की डायरेक्टर श्वेता तिवारी और प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेन्द्र शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन की भूमिका खुशी टंडन ने निभाई।

इस मौके पर एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं शिक्षा से संबंधित ज्ञान अर्जित करने में अति सहायक होती हैं, साथ ही छात्र-छात्राओं का मनोबल भी बढ़ता है। इस मौके पर एडीआईओएस डॉ. मुकेश यादव, सीबीएसई के सिटी कोर्डीनेटर डा आनन्द, आलोक मिश्रा, अनूप मिश्रा, एसएन यादव, पूरन पाल, मनोज एमएस, सौरभ दुबे, पूनम शर्मा, विनीत सक्सेना, मानवेन्द्र सिंह, वर्षा सिंह, इन्दूमति, शंकुतलम, ज्योति मौजूद रहीं।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।