Skip to main content

Etawah News: थाना बरनाहल मैनपुरी पुलिस का चालान, वाहन स्वामी के लिए बना जी का जंजाल ।

संवाददाता रिषीपाल सिंह

बरनाहल/मैनपुरी: मोटर अधिनियम 1988 व 2019 के अनुसार वाहन नियमों का उलंघन करने वाले वाहनों को दण्डित करने का प्रावधान है। ऐसा ही एक दण्ड नॉएडा निवासी नितिन कुमार पुत्र जगदीश की  मारुति अर्टिंगा (UP16ET8051) को दिनांक 2 नबम्बर 2022 को 6500 रुपये का  बिना बताये दिया गया था। चालान के समय वाहन स्वामी मौजूद नहीं था। फिर भी चालान वाहन स्वामी के नाम किया।

Etawah News: थाना बरनाहल मैनपुरी पुलिस का चालान, वाहन स्वामी के लिए बना जी का जंजाल ।

इससे स्पष्ट होता है कि पुलिस ने चालान में अनदेखी की है और बिना बताये चालान किया है  जिसमे पार्किंग नियम का उलंघन व ड्राइविंग लाइसेंस न होने की बात बतायी गयी, इन सबसे अंजान वाहन स्वामी ने अपने वाहन को बेच दिया जब वाहन स्थानान्तरण की बारी आयी तब इस बात की जानकारी हुई कि वाहन पर चालान है। जब तक ऑनलाइन चालान भर पाते तब तक उसे मैनपुरी जिला न्यायालय भेज दिया गया। पीड़ित ने 23/012/2022 को न्यायालय जाकर चालान भरने का प्रयास किया लेकिन कर्मचारी उपलब्ध न होने के कारण प्रयास असफल रहा। 

एक माह न्यायालय के चक्कर लगाने के बाद 24/01/2023 को  चालान भरने की पावती तो मिली लेकिन ऑनलाइन चालान नहीं हटाया गया। ऑनलाइन चालान पेंडिंग होने से वाहान स्थानांतरण होने में देरी हो रही है जिस कारण वाहन की NOC तथा परमिट भी ख़त्म हो गये है। साथ ही पुलिस लाइन कार्यालय मैनपुरी जाने पर बोला जाता है कि कर्मचारी छुट्टी है। दो दिन बाद आना पुलिस की इस हीला हवाली व अनैतिक तरीके से किये गये चालान से पीड़ित न्यायालय व पुलिस लाइन के चक्कर लगा कर परेशान हो रहे है और उधर प्रशासन सिर्फ आज कल कर के समय बिता रहा है। ऐसे कई वाहन स्वामी इस प्रकार के चालान व पुलिस के अनैतिक रवाइयों से काफी परेशान है।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...