Skip to main content

Etawah News: आगामी बजट में व्यापारियों को राहत देने की मांग के साथ व्यापार मंडल ने बजट को लेकर दिया ज्ञापन

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: सरकार द्वारा आगामी बजट में व्यापारियों को राहत की मांगों को लेकर उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के निर्देश पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सम्बोधित ज्ञापन शुक्रवार को जिलाधिकारी अवनीश कुमार रॉय की उपस्थिति में उप जिलाधिकारी जय प्रकाश को सौपा। 

Etawah News: आगामी बजट में व्यापारियों को राहत देने की मांग के साथ व्यापार मंडल ने बजट को लेकर दिया ज्ञापन

11 सूत्रीय ज्ञापन देते हुये जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, जिला महामंत्री आकाशदीप जैन एवं जिला कोषाध्यक्ष क़ामिल कुरैशी ने सँयुक्त रूप से मॉग करते हुये कहा मंहगाई को देखते हुए नगद लेन-देन की सीमा बढ़ाकर 1 लाख रूपये की जाए। व्यापारी पेंशन योजना लागू की जाए। प्रत्येक जिले में सवौधिक जी.एस.टी. देने वाले 10 व्यापारियों को सम्मानित किया जाए।जी.एस.टी. में 5 करोड़ तक की सेल होने पर एच.एस.एन. कोड की बाध्यता समाप्त की जाए। 1.5 करोड़ तक टर्न ओवर वाले व्यापारी को जी.एस.टी. से छूट प्रदान की जाये। रेपोरेट घटाकर लोन एकाउन्ट पर व्याज की दरें घटायी जायें।जी.एस.टी. दरों के स्लैप कम किये जायें, 28 प्रतिशत जी.एस.टी. की दरें बहुत अधिक है इसे अधिकतम 18 प्रतिशत किया जाये।खरीद बिक्री का डाटा विभाग के पास जी.एस.टी. पोर्टल पर मौजूद होने के कारण सर्वे छापे की व्यवस्था समाप्त की जाए। आयुष्मान कार्ड की भॉति व्यापारी स्वास्थ्य सुरक्षा कार्ड बनाये जाएं, जिससे व्यापारी बीमार होने की दशा में अपना इलाज करा सके। बैंकों द्वारा विभिन्न प्रकार के अत्याधिक शुल्क लिये जा रहे हैं, इनकी समीक्षा कर न्यूनतम किया जाये।जी.एस.टी. रिटर्न लेट फाइल करने पर लगाये जा रहे विलम्ब शुल्क को समाप्त किया जाये।

Etawah News: आगामी बजट में व्यापारियों को राहत देने की मांग के साथ व्यापार मंडल ने बजट को लेकर दिया ज्ञापन

ज्ञापन देने वालो में शहर अध्यक्ष रजत जैन, युवा जिलाध्यक्ष पावेन्द्र शर्मा, उधोग मंच अध्यक्ष भारतेंद्र नाथ भारद्वाज, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रीना जैन, जिला महामंत्री अनीता शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्चना कुशवाहा, जिला संग़ठन मंत्री कमलेश जैन, मंजू देवी, जिला उपाध्यक्ष गुड्डू मंसूरी, शेख आफ़ताब, नीतीश पुरवार,लखना नगर अध्यक्ष विपिन कुशवाहा, युवा जिला उपाध्यक्ष रियाज अहमद, शहर उपाध्यक्ष सैय्यद लकी, जैनुल आब्दीन, अवधेश कुशवाहा, इकरार अहमद, देव् गुप्ता, सर्वेश जोशी, रामवीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।