Skip to main content

Etawah News: विधवा महिला से नलकूप विभाग के जेई ने की छेड़छाड़, एसएसपी को दिया शिकायत पत्र

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: नलकूप विभाग में तैनात अंडर ट्रांसफर अवर अभियंता पर चतुर्थ श्रेणी की विधवा महिला कर्मचारी ने कमरे में बंदकर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला कर्मचारी ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी अवर अभियंता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Etawah News: विधवा महिला से नलकूप विभाग के जेई ने की छेड़छाड़, एसएसपी को दिया शिकायत पत्र

पीड़ित महिला कर्मचारी ने बताया कि उसके पति की मृत्यु के बाद पति की जगह वह नलकूप विभाग में मृतक आश्रित के तौर पर माली के पद पर नौकरी कर रही है। बीते 24 नवंबर को विभाग के अंडर ट्रांसफर अवर अभियंता ने कार्यालय के कमरे में दबोचकर उसके साथ छेड़खानी की थी, जिसके बाद उसने मामले की शिकायत थाना सिविल लाइन पुलिस से की थी और पुलिस ने आरोपी अवर अभियंता को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन विभाग के कई अधिकारियों के दवाब के बाद और आरोपी अवर अभियंता के द्वारा लिखित में माफी मांगने के बाद उसने आरोपी को माफ कर दिया था। पुलिस से अपनी शिकायत वापिस ले ली थी, उस घटना के बाद भी आरोपी अवर अभियंता की हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ है।

बीते बीस जनवरी को अवर अभियंता ने फिर से मौका पाकर रास्ते में उसके साथ फिर से छेड़खानी की, उसके चिल्लाने पर अन्य कर्मचारियों ने आकर उसे बचाया है। उसने बताया कि वह पुलिस से आरोपी अवर अभियंता से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आरोपी अवर अभियंता ने बताया कि उसके ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार है, कार्यालय में अन्य कर्मचारी साजिशन फंसाना चाहते हैं।

सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नलकूप विभाग में तैनात एक महिला कर्मचारी ने छेड़खानी की शिकायत दी है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...