Skip to main content

Etawah News: विरोध की आशंका के साथ रिलीज हुई पठान, मल्टीप्लेक्स संचालकों ने मांगी सुरक्षा

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म पठान बुधवार को शहर के दो मल्टीप्लेक्स में रिलीज हो रही है। ऐसे में फिल्म को लेकर छिड़े विवाद के बीच फिल्म के बायकॉट का अंदेशा जताया जा रहा था। हालांकि दर्शकों की नजर में फिल्म देखने की होड़ सी लगी है। यही कारण है कि शहर के मल्टीप्लेक्स में फिल्म रिलीज से पहले ही 2 दिन तक सभी शो की बुकिंग फुल हो चुकी है। ऐसे में मल्टीप्लेक्स संचालक काफी खुश हैं। फिल्म संचालकों का कहना है कि लम्बे समय बाद किसी फिल्म को लेकर एडवांस बुकिंग हुई है। फिल्म पठान रिलीज से पहले ही एक गाने में मुख्य हीरोइन दीपिका पादुकोण द्वारा केसरिया रंग के कपड़े पहनने पर विवाद छिड़ गया था। ऐसे में इसको लेकर कई हिंदूवादी संगठनों ने इसका विरोध किया था।

Etawah News: विरोध की आशंका के साथ रिलीज हुई पठान, मल्टीप्लेक्स संचालकों ने मांगी सुरक्षा

हालांकि इस तरह का कोई विरोध प्रदर्शन अब तक जिले में नहीं हुआ है और न ही होने की आशंका है। प्रदेश के कुछ संगठनों ने फिल्म को रिलीज न होने देने अथवा विरोध करने की चेतावनी दी थी। ऐसे में बुधवार को फिल्म की रिलीज से पहले ही घर के बाबा द मॉल शास्त्री चौराहा पर संचालित मेड मूवीज में फिल्म की एडवांस बुकिंग देखने को मिली। मल्टीप्लेक्स संचालक अभिषेक मिश्रा ने बताया कि फिल्म को लेकर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। लोग फिल्म देखना चाहते हैं। ऐसे में 25 व 26 जनवरी के सभी शो बुक हैं। दिन में पांच शो का संचालन किया जाएगा। 120 सीटों की क्षमता वाले मल्टीप्लेक्स के सभी शो की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

वहीं दूसरी ओर रामलीला रोड पर स्थित फन सिनेमा में 240 सीटों की क्षमता वाले मल्टीप्लेक्स में भी फिल्म को रिलीज किया जा रहा है। जहां फिल्म के 4 शो रोजाना दिखाए जायेंगे। यहां मैनेजर उत्सव दुबे ने बताया कि इनको लेकर लोगों में उत्सुकता है और वह फिल्म को देखना चाहते हैं। विरोध की आशंका को लेकर पुलिस ने भी निगरानी बढ़ा दी है। मल्टीप्लेस संचालकों ने भी पुलिस को इस संबंध में चिट्ठी लिखी थी। सिनेमाघर के अलावा पूरे शहर में अलर्ट रहकर गस्त बढ़ा दी गई है। सीओ सिटी अमित कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल विरोध की कोई सूचना नहीं है लेकिन इसके बावजूद पुलिस द्वारा पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।