Skip to main content

Etawah News: तुलसी शाखा द्वारा गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी का पर्व बी.एम. पब्लिक स्कूल में मनाया गया

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: भारत विकास परिषद इटावा तुलसी के द्वारा आज स्थानीय बी.एम.पब्लिक स्कूल में 74 वें गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्यालय के छोटे-छोटे प्यारे बच्चों के मध्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Etawah News: तुलसी शाखा द्वारा गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी का पर्व बी.एम. पब्लिक स्कूल में मनाया गया

इसमें विद्यालय के प्रबंध निदेशक नरेंद्र नाथ वर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन कर उन्हें खूब पढ़ने व आगे बढ़ने की नसीहत देते हुए कहा कि

"निकट हैं शीत का अंत,

शुक्ल पंचमी माघ की, मनभावन है बसंत।

महाविद्या सुरपुजिता, विद्या का दो दान,

ज्ञान बुद्धि दे दो हमें, मिटे समूल अज्ञान।

श्वेत कमल आसन मैया, धारें वीणा हाथ,

भाग्य दासजन का चमकादो, संग लक्ष्मी मात।

मुझको करना प्रबल, सद्बुद्धि दो मात,

धवल कमल विराजतीं, ब्रह्मा जी के साथ।

बुद्धि दायिनी शारदे, दिव्य दर्शन ज्ञानस्वरूप

ऋद्धि-सिद्धि, बुद्धि विद्या, मिले करम अनुरूप॥"

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनीता सिंह ने कहा कि "जो भरा नहीं है भावों से बहती जिसमें रसधार नहीं वह हृदय नहीं पत्थर है जिसमें स्वदेश के प्रति प्यार नहीं" बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए राष्ट्रभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों की उन्होंने भूरि भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम मे सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देने वाले बच्चों मे  मुख्य रूप से  तानिया यादव, शगुन चौहान, ओम कुमार, निधि राठौर, दर्श कुमारी, जान्हवी आदि को  शाखा की अध्यक्ष अंजू चौधरी, विद्यालय की प्रबंधक दिनेश कुमारी, प्रधानाचार्य स्तुति सिंह  एवं तुलसी की कोषाध्यक्ष मंजू सिंह के सहयोग से पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन* किया गयाl कार्यक्रम का संचालन पंकज कुमार सिंह चौहान ने कियाl इसे सफलतापूर्वक संपन्न कराने में  विद्यालय की शिक्षिका  राधा वर्मा, सपना तिवारी, अंजू सोनी, दीप्ति तिवारी,  वर्षा राठौर, सोनिया गुप्ता व अनार सिंह सहित पूरे विद्यालय परिवार एवं  तुलसी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन का भव्य आयोजन संपन्न, एव परिचय पत्र वितरित ।

संवाददाता आशीष कुमार  इटावा :इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नए पदाधिकारियों के लिए परिचय पत्र वितरण,नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार, पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह आयोजन पत्रकार हितों, एकजुटता और संगठन की मजबूती को समर्पित रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज, विट्ठल आश्रम इटावा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज, तथा राष्ट्रीय जय मां काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुरु जी महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।  चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “पत्रकार समाज का दर्पण होता है। सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर पत्रकार समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है।” उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा जताई कि वे सत्य, संस्कार और समाजहि...

Etawah News: फर्जी सिम और बैंक खाते खोलकर साइबर फ्रॉड करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : धोखाधडी कर फर्जी सिम व बैंक में खाते खुलवाकर साइबर फ्राड करने वाले 04 अभियुक्तों को जसवंतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से वोडाफोन के (50) व एयरटेल के (23) फर्जी सिमकार्ड सहित कुल 73 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि ग्राम कुरसेना और हनुमंत खेड़ा क्षेत्र में कुछ पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंट सिम कार्ड दिलाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों से आधार कार्ड की प्रतियां, फोटो और अंगूठे के निशान ले रहे थे। इन दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से एनएसडीएल पेमेंट बैंक में खाते खुलवाए जाते थे और फिर उन खातों व सिम कार्डों के जरिए साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। ग्रामीणों को मनरेगा योजना का लालच देकर कहा जाता था कि उनके खातों में चार-चार हजार रुपये आएंगे, इसके लिए नया सिम कार्ड लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष कमल भाटी को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि कुछ लोग सिम देने के बहाने दस्तावेज लेकर सिम नहीं दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हनुमंत खेड़ा निवासी शिशुपाल सिंह उर्फ अनिल पुत्र...

Etawah News :इटावा महोत्सव में रक्तदाता समूह की अनूठी पहल :167 नि:आश्रित बच्चों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ

संवाददाता : रिषीपाल सिंह इटावा : इटावा महोत्सव 2025 के अवसर पर रक्तदाता समूह द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी इटावा महोत्सव में विशेष सेवा कार्यक्रम का आज आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के तहत 167 नि: आश्रित स्कूली बच्चों को इटावा महोत्सव में, झूले और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा गया। सेवा कार्यक्रम के दौरान बच्चों को इटावा महोत्सव का भ्रमण करवाया गया एवं झूलों का आनंद दिलाया गया तथा उनके लिए भोजन व नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई। रंग-बिरंगे माहौल और मनोरंजक गतिविधियों से बच्चे बेहद खुश नजर आए। रक्तदाता समूह के सदस्यों ने पूरे समर्पण और संवेदनशीलता के साथ बच्चों की देखभाल की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह ने सेवा कार्य को सार्थक बना दिया। रक्तदाता समूह ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, समूह के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। समूह ने कहा कि आगे भी बच्चों की खुशियों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।  डॉ. स्नेहलता,विभा चतुर्वेदी,राजीव नरूका, ...