Skip to main content

Etawah News: जुवेनाइल जस्टिस एक्ट को लेकर बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को किया गया प्रशिक्षित

आशीष कुमार 

इटावा: जुवेनाइल जस्टिस एक्ट को लेकर बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिसमें इस एक्ट की नियमावली के उद्देश्य पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन में किया गया। 

Etawah News: जुवेनाइल जस्टिस एक्ट को लेकर बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को किया गया प्रशिक्षित

जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह के निर्देशन में पहुंचे बाल संरक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता ने जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि देखरेख व संरक्षण वाले बालकों को त्वरित संरक्षण प्रदान करें तथा विधि विरुद्ध कार्य करने वाले बालकों के प्रति पुलिस सहानुभूति पूर्वक व्यवहार करे। उन्होंने यह भी बताया कि लावारिस मिले शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को 60 दिन पश्चात तथा 2 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों को 120 दिन के पश्चात स्वतंत्र घोषित कर दत्तक ग्रहण की कार्रवाई शुरू करा दी जाती है। उन्होंने पुलिस बाल कल्याण अधिकारियों को ऐसे लावारिश बच्चों के मिलने पर प्रारूप 17 भरने तथा बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया भी समझाई। उन्होंने यह भी बताया कि लावारिस बच्चों के मिलने पर बाल कल्याण समिति को सूचित करते हुए बच्चा स्वस्थ है या नहीं इसके लिए मेडिकल अवश्य कराया जाए। अपराध में लिप्त बच्चों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश करने तथा निर्धारित प्रारूप भरकर जमा करने की प्रक्रिया भी समझाई। उन्होंने यह भी बताया कि 3 महीने के अंदर चालान प्रस्तुत करना भी अनिवार्य होता है। उनके साथ बाल संरक्षण विशेषज्ञ के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम कुमार शाक्य मौजूद रहे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में एएचटीयू प्रभारी वीरेंद्र बहादुर यादव, इंस्पेक्टर लखन सिंह, एसआई राम औतार सिंह, नियामत उल्ला, सत्य प्रकाश, राजेंद्र सिंह, उमेश कुमार, जसवंत सिंह, संजय यादव, प्रशांत कुमार, जयप्रकाश, अरविंद यादव, उदय भान सिंह एवं महिला कांस्टेबल पूजा यादव, अंजलि, कुसुमा देवी, कनिका चौधरी, पूजा कुमारी, शिवानी पांडेय, रूपलता, अनीता वर्मा आदि पुलिसकर्मी जनपद के विभिन्न थानों से शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...