Skip to main content

Etawah News: डेटिंग एप की आढ़ में ठगी व ब्लैकमेल गैंग के 4 अन्य आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा: डेटिंग, गे एप के माध्यम से लोगों को झांसा देकर उनका आपत्तिजनपक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर पैसे हड़पने वाले गिरोह के 4 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आपको विदित हो बीते 15 मार्च को इसी गिरोह के 5 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके थे।

Etawah News: डेटिंग एप की आढ़ में ठगी व ब्लैकमेल गैंग के 4 अन्य आरोपी गिरफ्तार,

बीते 07 मार्च को पीड़ित भानू प्रताप सिंह पुत्र अनिरुद्ध बहादुर निवासी वांस गांव थाना टिकैत नगर जनपद बाराबंकी हाल पता रेलवे स्टेशन न्यू इकदिल थाना इकदिल ने 04 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसका मोबाइल लेकर व पासवर्ड पूछकर खाते से 87,850/- रुपये ट्रांसफर कर लेने के संबंध में तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर थाना फ्रेंड्स कालोनी पर तहरीर पंजीकृत किया गया। जिसमे पुलिस टीम के थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर गश्त की जा रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि संबंधित अभियुक्त सूतमील कालोनी में खडी बेगनआर कार में बैठे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये गये स्थान पर पहुंचकर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए घेराबंदी कर कार में बैठे 04 व्यक्तियों को मौके से पकड़ लिया गया।

पकडे गये व्यक्तियों से नाम पता पूछते हुए तालाशी लेने पर उनके कब्जे से 01 मोबाइल फोन बरामद किया गया जिसके संबंध में अभियुक्तों द्वारा उक्त मोबाइल भानू प्रताप का होना बताकर उसके खाते से रुपये ट्रांसफर करने की बात स्वीकार की गई। बरामद कार एवं मोटर साइकिल से सम्बन्धित प्रपत्र न होने के कारण सीज किया गया है।ठगी व ब्लैकमेल के आरोपी अभियुक्त सुमित यादव पुत्र अरविंद कुमार निवासी गंगा बिहार कालोनी थाना फ्रेंड्स कालोनी, शिवा यादव उर्फ डुल्ली पुत्र सुखवीर सिंह निवासी रेलवे फील्ड ट्रांसफार्मर वाली गली थाना फ्रेंड्स कालोनी, आलोक परिहार उर्फ राहुल ठाकुर पुत्र बृजपाल सिंह निवासी शांतिकालोनी थाना फ्रेंड्स कालोनी, सुमित यादव उर्फ रोमियो पुत्र जयवीर सिंह निवासी रणवीर नगर सिविल लाइन इटावा को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से एक सैमसंग मोबाइल फोन, एक UP75K7005 बैगनआर कार, एक UP75G0241 अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गयी है।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।