Skip to main content

Etawah News: धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक की जयंती, कुशवाहा महासभा ने किया आयोजन

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की 2327वीं जयंती बुधवार को धूमधाम से मनाई। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की इटावा इकाई के जिलाध्यक्ष यशवंत कुशवाहा के निवास पर हुए कार्यक्रम में सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। 

Etawah News: धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक की जयंती, कुशवाहा महासभा ने किया आयोजन

वक्ताओं ने कहा कि मौर्य वंश के शासक सम्राट अशोक महान ने अखंड भारत पर शासन किया। उनके शासन काल में भारत सोने की चिड़िया कहलाता था। सम्राट अशोक को उनके विस्तृत साम्राज्य के बेहतर कुशल प्रशासन तथा दुनिया भर में बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए भी जाना जाता है। वह अर्थशास्त्र और गणित के महान ज्ञाता थे और शिक्षा के प्रचार के लिए कई अध्ययन केंद्रों की स्थापना भी की थी।

सम्राट अशोक जयंती पर हुए इस कार्यक्रम में कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव कुशवंशी विनोद, राष्ट्रीय सचिव प्रवीण कुशवाहा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गंगाराम कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाहा, समाजसेवी पंकज कुशवाहा, रामकरन शाक्य, जितेन्द्र शाक्य, सुनीता कुशवाहा, अर्चना कुशवाहा, मुन्नी कुशवाहा, श्रीराम कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, रवि कुशवाहा, गजराज सिंह, संजय, हरिमोहन, अनिल, संदीप, बदनसिंह बौद्ध, सन्नी कुशवाहा, शिव कुमार शाक्य आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...