Skip to main content

Etawah News: कुख्यात गेंगस्टर अनीश उर्फ पाशु के काम्प्लेक्स पर चला बुल्डोजर, अधिकारीयों के साथ भारी पुलिसबल रहा मौजूद

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: जिले के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर व गैंगस्टर अनीस उर्फ पाशू के शोरूम पर गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से बुलडोजर चलाया गया। नौ बजे सुबह भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे प्रशासनिक अफसरों ने नाप कराने के बाद बुलडोजर चलवा दिया। अनीस के शोरूम का निर्माण बिना नक्शा पास कराए किया गया था।

Etawah News: कुख्यात गेंगस्टर अनीश उर्फ पाशु के काम्प्लेक्स पर चला बुल्डोजर, अधिकारीयों के साथ भारी पुलिसबल रहा मौजूद

गुरुवार की सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के उर्दू मोहल्ला में एडीएम जयप्रकाश, सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गौड़, एसडीएम विक्रम राघव, एएसपी कपिलदेव देव सिंह छह थानों की फोर्स और पीएसी के जवानों के साथ पहुंचे। यहां स्थित गैंगस्टर अनीश उर्फ़ पाशू की पत्नी कहकशां के नाम बना सितारा गारमेंट्स शोरूम की नाप शुरू की। नाप के कुछ मिनट बाद ही प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर पाशू के सितारा गारमेंट शोरूम पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू हो गई दो घंटे के भीतर गैंगस्टर पाशू की चार करोड़ से अधिक की इस संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर जमींजोद कर दिया गया।

सितारा गारमेंट शोरूम गैंगस्टर की पत्नी कहकशां के नाम पर बना है। गैंगस्टर के खिलाफ दो साल पहले जिला प्रशासन ने शिकंजा कसा था। उसके और उसके साथियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद उसकी संपत्तियों की छानबीन शुरू की गई। छानबीन में पता चला गंगस्टर ने अवैध तरीके से काफी चल अचल संपत्ति एकत्र की है। पुलिस की रिपोर्ट पर जिला प्रशासन ने सितारा गार्मेंट व अन्य संपति को कुर्क कर लिया गया था। लेकिन हाल ही में गैंगस्टर कोर्ट ने कुर्क की गई संपत्ति के जिलाधिकारी के आदेश को निरस्त कर दिया था। हालांकि जिला प्रशासन ने शो रूम की छानबीन की तो पता चला कि इसका नक्शा पास नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने शुक्रवार को एक आदेश जारी करते हुए पाशू के सितारा गारमेंट शोरूम पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का नोटिस जारी करते हुए शोरूम पर चस्पा करा दिया।

Etawah News: कुख्यात गेंगस्टर अनीश उर्फ पाशु के काम्प्लेक्स पर चला बुल्डोजर, अधिकारीयों के साथ भारी पुलिसबल रहा मौजूद

इसके खिलाफ शनिवार को उसने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन हाईकोर्ट से उसको कोई राहत न मिल सकी। इसके बाद जिला प्रशासन ने सितारा गारमेंट शोरूम पर बुलडोजर चलाने की योजना बनानी शुरू कर दी। इसी के तहत गुरुवार की सुबह अधिकारियों ने पहुंचकर अवैध कमाई से खड़ी किए गए शोरूम पर बुलडोजर चला दिया गया। पाशू के खिलाफ 47 मुकदमे दर्ज हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।