Skip to main content

Etawah News: 9 से 21 मई तक पंचनद क्रिकेट चैंपियनशिप, 1857 के रणबांकुरों की स्मृति में आयोजन

संवाददाता: दिलीप कुमार 

चकरनगर: चंबल परिवार के बैनर तले चंबल अंचल में 1857 के रणबांकुरों की स्मृति में ‘पंचनद क्रिकेट चैंपियनशिप’ का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 9 से 21 मई के बीच पांच नदियों के संगम के नजदीक हिम्मतपुर ग्राउंड पर औरैया, इटावा, जालौन, भिंड की टीमें अपना कौशल दिखाएंगी। चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन चल रहा है। हिम्मतपुर ग्राउंड पर ही ‘पंचनद क्रिकेट चैंपियनशिप’ का पोस्टर आयोजन समिति द्वारा रिलीज कर दिया गया है।

चैपिंयनशिप का पोस्टर जारी करने के बाद चंबल परिवार प्रमुख डॉ. शाह आलम राना ने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान युवाओं को इतिहास कालखंड से बिसार दिये गये स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों से परिचित कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि चंबल विद्यापीठ द्वारा अप्रैल माह की शुरुआत में ‘चंबल क्रिक्रेट लीग-2’ का सफल आयोजन किया गया था। इसमें सिर्फ गांव- गांव के खिलाड़ी ही शामिल हो पाए थे। पलायन की वजह से बहुत सारे गांवों में युवा एक टीम तक नहीं बना पा रहे थे लेकिन इस बार वे किसी भी एक टीम से खिलाड़ी ड्रेस में खेल सकेंगे।

कार्यक्रम संयोजक कपिल तिवारी ने बताया कि चैंपियनशिप विजेता को पंद्रह हजार रूपये, उपविजेता टीम को दस हजार रूपये पुरस्कार राशि के साथ मेडल, शील्ड और ट्राफी से भी सम्मानित किया जाएगा। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। लगातार 3 चौके और 3 छक्के मारने या 3 विकेट लेने पर 201 रुपये दिये जायेंगे।

‘पंचनद क्रिकेट चैंपियनशिप’ आयोजन समिति में सत्येन्द्र सिंह प्रधान, संजय दुबे, वीरेंद्र सिंह सेंगर, सचिन यादव, गोलू दुबे, अवनीश निषाद, आशीष दुबे, सुरजीत चौधरी, मंगल चौधरी, आकाश यादव, वच्छराज चौधरी, लोकेन्द्र पाल, सुमित यादव, अनिल राठौर, कुलदीप पाल, मनोज राठौर, भूरे यादव, दिनेश बाबू आदि हैं।

चंबल क्षेत्र से 1857 के क्रांतिवीर

रानी तेजाबाई, निरंजन सिंह चौहान, कमल सिंह, मान्धाता अहीर, बलदेव सिंह लोधी, जंगली व मंगली मेहतर, राजा रूपसिंह सेंगर, गंधर्व सिंह चौहान, दुर्जन सिंह परिहार, गुसांई सुजाहदेह नसीम, गंगा सिंह चौहान, ताज खां मेवाती, पंडित रामप्रसाद चौधरी, राणा महेन्द्र सिंह चौहान, जवाहर,  रेवतीराम, राजा परीक्षत देव, ठाकुर प्रसाद , रघुनंदन , सुखनंदन, रंधीर, इमरान खां, इमाम खां, बल सिंह, रामरतन, गोकुल त्रिभुवन, राजा भगवंत सिंह कुशवाह,  झड़ा सिंह भदौरिया, रूपचंद्र पांडे, अली अहमद खां, दौलत सिंह कुशवाह, हरिश्चंद्र सिंह कुशवाह उर्फ चिमनाजी, जहांगीर खां, बंकट सिंह कुशवाह, प्रीतम सिंह उर्फ बरजोर सिंह, रणधीरसिंह भदौरिया, जवाहर सिंह, पंडित राम सहाय, चुन्नी यादव, मंशाराम गुर्जर, गुलाब सिंह भदौरिया आदि

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...