Skip to main content

Etawah News: नगर निगम चुनाव बना त्रिकोणीय, सपा बसपा भाजपा ने झोकीं ताकत, सपा के बागियों से भाजपा को फायदा?

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: इस बार जिले में निकाय चुनाव बड़ा ही दिलचस्प होता दिख रहा है जिसमे  जिसमें चार सीटों पर सपा अपने ही बागियों के कारण चुनावी मैदान में अधिक मेहनत करना पड़ रही है। सपा का कोर वोट कहलाए जाने वाले वोट बैंक में ही बसपा के प्रत्याशी सेंधमारी करते नजर आ रहे है। इसीलिए यह माना जा रहा है कि सपा के बागी ही निकाय चुनाव में सपा की राह में मुश्किलें पैदा करते नजर आ रहे है।

सपा के गढ़ में सपा के बागियों से भाजपा को फायदा मिलता दिख रहा है। यही वजह है कि भाजपा भी इस बार सभी सीटों पर कब्ज़ा करने की बात कहती नजर आ रही है। समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले इटावा में निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी का लंबे अर्से से काबिज रही, इटावा में तीन नगरपालिका और तीन नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव होता है। इटावा नगर पालिका, भरथना और जसवंतनगर नगर पालिका में पूर्व से ही समाजवादी पार्टी के कई दशकों से चेयरमैन बनते चले आ रहे हैं। लेकिन इस बार निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए अध्यक्ष की सीट पर काबिज होना चुनौती बन चुका है। समाजवादी पार्टी ने इटावा नगर पालिका में शिवपाल सिंह यादव के करीबी माने जाने वाले इदरीश अंसारी की पुत्रवधू गुलनाज बानो को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था। लेकिन नामांकन के अंतिम दिन में गुलनाज बानो का टिकट काटकर बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कुलदीप गुप्ता उर्फ संटू की पत्नी ज्योति गुप्ता को प्रत्याशी बनाकर नामांकन करवा दिया गया, जिसके बाद सपा से नाराज़ इदरीस अंसारी ने बहुजन समाज पार्टी से चुनाव में मैदान में ताल ठोक दी है और प्रचार प्रसार में जुट गई है।

इदरीस अंसारी की पुत्रवधू गुलनाज बानो इस समय समाजवादी पार्टी के लिए चुनौती के रूप में बनती हुई दिखाई दे रही है और वहीं समाजवादी पार्टी के लिए इटावा नगर पालिका की राह आसान नहीं है। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी कुसुम दुबे अपने सीट पर दावेदारी मजबूत करते हुए दिख रही है। इस तरह इटावा नगर पालिका परिषद में समाजवादी पार्टी के लिए उनके ही पूर्व कार्यकर्ता इदरीस अंसारी बड़ा नुकसान पहुंचाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इसी तरह से भरथना नगर पालिका परिषद में समाजवादी पार्टी खेमे के मनोज पोरवाल को भी सपा से टिकट ना मिलने पर उन्होंने भी नाराजगी दिखाते हुए अपनी पुत्रवधू वर्तिका गुप्ता को बहुजन समाज पार्टी से उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतार दिया है। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजय यादव सपा के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक यादव के भाई है उनके लिए भी भरथना की राह आसान नहीं है। नगर पंचायत में बकेवर नगर पंचायत से समाजवादी पार्टी ने अपने पूर्व में घोषित प्रत्याशी अरब उल्ला उर्फ बल्ले खान का टिकट काट दिया था, जिससे नाराज होकर उन्होंने भी निर्दलीय ताल ठोक दी है। समाजवादी पार्टी के लिए चुनौती बन गए हैं।

ठीक इसी प्रकार लखना नगर पंचायत में भी समाजवादी पार्टी ने सतीश चंद्र वर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था। नामांकन वाले दिन टिकट काटकर प्रदीप तिवारी को सपा ने अपना उम्मीदवार बनाया जिससे नाराज होकर सतीश चंद्र वर्मा भी बहुजन समाज पार्टी से दावेदारी कर दी है। इस तरह समाजवादी पार्टी 6 सीटों में से 4 सीटों पर अपने ही बागी कार्यकर्ताओं से लड़ रही है, इस बार समाजवादी पार्टी को अपने ही घर में उन्हीं के पूर्व कार्यकर्ता चुनौती दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी सपा की आपसी अंतर्कलह और प्रतिद्वंदिता का फायदा उठा कर अपनी जीत को सुनिश्चित मान रही है।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...