Skip to main content

Etawah News: सेव दी फ्रॉग्स इंटरनेशनल इंडिया ने मेंढ़को को बचाने की अपील की

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: हम सभी यह जानते है कि पूरे भारत में सिर्फ मच्छर ही मलेरिया और डेंगू जैसी ही अन्य भी गंभीर बीमारीयों को फैलाते है और सिर्फ मात्र गेंबुसिया मछली के सिवा मेढक हो मच्छर के लार्वा को खाते है। एक मेढक एक दिन में लगभग 250 मच्छरों को ढूंढ ढूंढ कर शिकार कर खा जाते है और मनुष्य को डेंगू और मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों से भी बचाते है। पूर्व में इन मच्छर जनित रोगों ने ही लाखों मनुष्यो की जान भी ली है। मेंढकों के प्रकृति में इसी महत्व को देखते हुए यूपीएस यासीनगर के कम्पोजिट विद्यालय में मेढकों को बचाने के लिए आयोजित किये गये

Etawah News: सेव दी फ्रॉग्स इंटरनेशनल इंडिया ने मेंढ़को को बचाने की अपील की

एक दिवसीय जनजागृति कार्यक्रम सेव द फ्रॉग्स कार्यक्रम के संयोजक वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डा आशीष त्रिपाठी ने विद्यालय के सभी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि, हमें हमारे पर्यावरण मित्र मेढकों का संरक्षण अवश्य ही करना चाहिए। विदित हो कि 15 वर्ष पूर्व अमेरिकी पर्यावरणविद डा केरी क्रिगर ने सेव दी फ्रॉग्स इंटरनेशनल की स्थापना की थी और भारत में महर्षि दयानंद सरस्वती अजमेर के पूर्व कुलपति रहे प्रो के के शर्मा को पिछले चार दशकों से किए जा रहे उनके मेढकों के संरक्षण के कार्य को देखते हुए अपनी संस्था सेव दी फ्रॉग इंटरनेशनल का भारत में प्रेसिडेंट भी नियुक्त किया था। इसी प्रकार प्रतिवर्ष 28 अप्रैल को भारत सहित पूरा विश्व यह विशेष दिवस मनाकर विभिन्न स्कूल,कॉलेज विश्व विद्यालयो में जाकर सभी को मेढकों के संरक्षण का संदेश भी देता रहता है। इस कार्यक्रम में लगभग के 150 विद्यार्थियों ने मेढकों के संरक्षण के बारे में डॉ आशीष त्रिपाठी से विस्तृत जानकारी प्राप्त की,और भविष्य में उनके संरक्षण की शपथ भी ली। 

इस कार्यक्रम में सहयोगी डॉ पीयूष दीक्षित प्रधानाध्यापक मो0 सुलतान सहित सहा0 अध्यापकों में आनंद कुमार मिश्रा (ब्लॉक स्काउट मास्टर ,बसरेहर) श्रीमती परवीन अख्तर, उमलेश शाक्य, रन्नो देवी, संध्या यादव, रेणुका दोहरे, शिक्षा मित्र राममिलन, रंजना देवी, अरुणा,ग्रामीण प्रदीप शाक्य, प्रमोद कुमार,रमेश शाक्य,आंगनबाड़ी से प्रभादेवी मौजूद रही। इसी के साथ देर शाम एक ऑन लाइन वार्ता कार्यक्रम भी आयोजित हुई जिसमेंअजमेर से प्रो के के शर्मा, जनपद इटावा से वन्यजीव विशेषज्ञ डा आशीष त्रिपाठी एवम एसडी इंटर कालेज इटावा के जीव विज्ञान प्रवक्ता एवम विभागाध्यक्ष अवधेश यादव,अजमेर के पुष्कर से डॉ अमित भट्ट और उनकी पुलिस मित्र टीम,मध्य प्रदेश के सागर से अमन बिसवास,जैसलमेर से विकास मोहता, अजमेर से देवेंद्र यादव, भदोही से डॉ आशुतोष सहित कई अन्य विद्वान् वार्ता में जुड़े और मेढकों के संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...