Skip to main content

Etawah News: ब्रह्मा कुमारी विश्वविद्यालय की प्रथम पुण्य स्मृति दिवस पर कोरोना वेरियर्स को किया सम्मानित

संवाददाता: मनोज कुमार 

जसवन्तनगर (इटावा): प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रांगण में बहन मंजुला जी की प्रथम पुण्य स्मृति दिवस पर कोरोना वेरियर्स को सम्मानित किया गया।

विवरण के अनुसार कोरोना काल मे जिन लोगों ने मानवीय भगवान बनकर देश व  जन सामान्य की जो सेवा की उसको हम लोग यूं ही विस्म्रत नहीँ होने देंगे। जिसमें सभी डॉक्टर, सभी पत्रकार बंधु व सफाई कर्मी आदि शामिल है।

ब्रह्मकुमारी तेजस्विनी ने श्रोताओं को बताया कि सत्य दिखाई नही देता और सत्य दिखता है सुहानी शान के रहने वाले कभी दुखी नही होते सभी परमात्मा के दरवार में एक सामान है पवित्रता सुख शांति की जननी है और अपवित्रता दुखो की जननी है दुःख का समय आने पर आत्मा को और दुःख ना दें हमारा शरीर पांच तत्वों से मिलाकर बना है और आज के समय में कल्चर को देखते हुए मानसिकता की गंदगी बहुत बढ़ती जा रहीं है लोगों के पास अपने लिए समय नही रहा उसे योग साधना बहुत जरुरी है।

ब्रह्मकुमारी निधि दीदी ने ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रांगण में एक सभा को सम्बोधित करते हुये कहीं। आगे उन्होंने कहा कि ब्रह्मकुमारी हरवर्ष एक थींम चलाता है। जो एक कुरीति को मनुष्य से छुड़ाता है। ईश्वरीय पढाई ,ध्यान योग जीवन को ताकत देते है। मंजुला जी की प्रथम पुण्य स्मृति दिवस पर पत्रकार बन्धु, डॉक्टर बन्धु, सफाई कर्मी बन्धुओं ने जान की परबाह किये वगैर जो सेवा की है वो याद करने योग्य है। उसी कड़ी में आज हम लोग। पत्रकार बन्धुओं में मनोज कुमार, आशीष कुमार, मेघसिंह वर्मा का तिलक बन्दन, बेच, पीत पट्टीका ,मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान शकुंतला बहन, हरकेश, राम मोहन ,श्याम, सुमित, राहुल, बवीता दीदी, सरिता, बेबी, संगीता, किरन, धन देवी, अतर भूरी, शीला, मनीषा, सुमन, भगवान देवी, पुष्पा बहन,शशी व अन्य बहिनो का इस कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा।बहन निधि व तेजस्विनी ने सभी पधारे हुये भाई बन्धु, माताएं व बहिनों का आभार व्यक्त किया।


|Etawah| पत्रकारों को मिला कोरोना वॉरियर सम्मान| मंजुला बहन स्मृति दिवस | ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन का भव्य आयोजन संपन्न, एव परिचय पत्र वितरित ।

संवाददाता आशीष कुमार  इटावा :इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नए पदाधिकारियों के लिए परिचय पत्र वितरण,नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार, पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह आयोजन पत्रकार हितों, एकजुटता और संगठन की मजबूती को समर्पित रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज, विट्ठल आश्रम इटावा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज, तथा राष्ट्रीय जय मां काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुरु जी महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।  चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “पत्रकार समाज का दर्पण होता है। सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर पत्रकार समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है।” उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा जताई कि वे सत्य, संस्कार और समाजहि...

Etawah News: फर्जी सिम और बैंक खाते खोलकर साइबर फ्रॉड करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : धोखाधडी कर फर्जी सिम व बैंक में खाते खुलवाकर साइबर फ्राड करने वाले 04 अभियुक्तों को जसवंतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से वोडाफोन के (50) व एयरटेल के (23) फर्जी सिमकार्ड सहित कुल 73 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि ग्राम कुरसेना और हनुमंत खेड़ा क्षेत्र में कुछ पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंट सिम कार्ड दिलाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों से आधार कार्ड की प्रतियां, फोटो और अंगूठे के निशान ले रहे थे। इन दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से एनएसडीएल पेमेंट बैंक में खाते खुलवाए जाते थे और फिर उन खातों व सिम कार्डों के जरिए साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। ग्रामीणों को मनरेगा योजना का लालच देकर कहा जाता था कि उनके खातों में चार-चार हजार रुपये आएंगे, इसके लिए नया सिम कार्ड लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष कमल भाटी को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि कुछ लोग सिम देने के बहाने दस्तावेज लेकर सिम नहीं दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हनुमंत खेड़ा निवासी शिशुपाल सिंह उर्फ अनिल पुत्र...

Etawah News :इटावा महोत्सव में रक्तदाता समूह की अनूठी पहल :167 नि:आश्रित बच्चों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ

संवाददाता : रिषीपाल सिंह इटावा : इटावा महोत्सव 2025 के अवसर पर रक्तदाता समूह द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी इटावा महोत्सव में विशेष सेवा कार्यक्रम का आज आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के तहत 167 नि: आश्रित स्कूली बच्चों को इटावा महोत्सव में, झूले और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा गया। सेवा कार्यक्रम के दौरान बच्चों को इटावा महोत्सव का भ्रमण करवाया गया एवं झूलों का आनंद दिलाया गया तथा उनके लिए भोजन व नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई। रंग-बिरंगे माहौल और मनोरंजक गतिविधियों से बच्चे बेहद खुश नजर आए। रक्तदाता समूह के सदस्यों ने पूरे समर्पण और संवेदनशीलता के साथ बच्चों की देखभाल की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह ने सेवा कार्य को सार्थक बना दिया। रक्तदाता समूह ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, समूह के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। समूह ने कहा कि आगे भी बच्चों की खुशियों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।  डॉ. स्नेहलता,विभा चतुर्वेदी,राजीव नरूका, ...