Skip to main content

Etawah News: बसपा नेता चांद वारसी ने थामा संटू का हाथ, समर्थकों के साथ सपा में हुए शामिल

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: वरिष्ठ बसपा नेता चांद वारसी ने आज आयोजित एक प्रेस वार्ता में बसपा की सदस्यता से इस्तीफा देते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चैयरमैन पद की प्रत्याशी ज्योति गुप्ता पत्नी संटू गुप्ता को अपना खुला समर्थन देते हुए सैकड़ों समर्थकों के साथ निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी की रिकॉर्ड मतों से जीत का दावा किया। 

Etawah News: बसपा नेता चांद वारसी ने थामा संटू का हाथ, समर्थकों के साथ सपा में हुए शामिल


2024 तो क्या मैं तो 2050 में भी समाजवादी पार्टी में ही रहूंगा: संटू गुप्ता

प्रेस वार्ता में बसपा छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद इटावा संटू गुप्ता ने कहा कि, मैं दिल से समाजवादी था हूं और रहूंगा उन्होंने चुनाव में अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि, इस बार मतदाता मेरे साथ है और मुझे शहर में पहले से ही जनता के हर वर्ग का समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त है जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण मेरी पूर्व में निर्दलीय जीत भी रही है। में शहर की हर एक गली घूम चुका हूं। मुझे लोगों की परेशानियां मालूम है मैने अपने कार्यकाल में जनहित में कई कार्य किए है जो प्रमाण सहित आपके सामने है। अब मैं पूर्ण आश्वस्त हूं की जीत मेरी ही होगी। बीजेपी ने कहा है कि,अब समाजवादी पार्टी ने हल्का प्रत्याशी उतारा है तो उसके जवाब मैं यही कहना चाहता हूं की ये तो वक्त ही बतायेगा कि कौन भारी है और कौन हल्का है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं का ही अकेले 50 हजार वोट पूरे शहर में है और मेरा काम ही मेरी पहचान भी है। पार्टी में उनकी पूर्ण निष्ठा के सवाल के एक जवाब में उन्होंने कहा कि,2024 तो क्या में 2050 में भी समाजवादी पार्टी में ही रहूंगा

प्रेस वार्ता में वरिष्ठ बसपा नेता चांद वारसी, मुनीर आलम बन्ने,हाजी इरफान कुरैशी,मोहम्मद अनस,मौलाना मोह0 नाजिम रजा,सैयद हाशमी जी,मो0 तारिक ,आरिफ सिद्धिकी नूर,रियाज अहमद ,इदरीश मंसूरी,मो 0 इस्लाम सहित पूर्व सभासद मो 0 शारिक अंसारी एवम राधा मौजूद रही।

टिकट कटने से बेहद खफा दिखे पूर्व समाजवादी नेता इदरीश अंसारी

अब इस बार के निकाय चुनाव में इटावा नगर पालिका परिषद की प्रतिष्ठित सीट  के रोचक मुकाबले में सपा का मुकाबला भाजपा और बसपा है तो वहीं बसपा का सीधा मुकाबला सपा से ही होता दिखाई दे रहा है। दोनों पार्टियां अपने अपने मुस्लिम और अन्य वोट बैंक को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त दिखाई दे रही है है। अब सपा से बेहद खफा होकर बसपा में शामिल हुए वरिष्ठ मुस्लिम नेता इदरीश अंसारी ने अपने आवास पर वार्ता करते हुए बताया कि, सारा जनपद गवाह है कि, में दशकों से समाजवादी पार्टी का एक बेहद ही कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ता रहा हूं में हमेशा से ही आदरणीय नेता जी के साथ रहा हूं लेकिन अब मेरी आस्था और पूर्ण निष्ठा बहुजन समाज पार्टी में है क्यों की मुझे ऐन वक्त पर पार्टी द्वारा धोखा मिला है। 

Etawah News: बसपा नेता चांद वारसी ने थामा संटू का हाथ, समर्थकों के साथ सपा में हुए शामिलq

वहीं मुस्लिम समाज से उन्हे मिलने वाले समर्थन के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, जनपद का समस्त मुस्लिम समाज मेरे साथ हुए इस धोखे से समाजवादी पार्टी से बेहद ही नाराज है जिसका खामियाजा निकाय चुनाव में पार्टी को उठाना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि,मुझे पूरे मुस्लिम समाज का समर्थन प्राप्त हो रहा है और जितना वोट मुझे सपा से नही मिलता उससे कहीं ज्यादा वोट मुझे इस बार बसपा से मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि, मेरा पार्टी से टिकिट कटने की घटना से मैं बेहद ही आहत हूं और पूरे मुस्लिम समाज में इस बात को लेकर आ भी है और अब मैं बसपा से टिकट मिलने के बाद अपनी पुत्र वधू की जीत के प्रति पूर्णतयः आश्वस्त हूं। उनके साथ वार्ता में उस्ताद शायर शाबिर इटावी एवम मो0 इलियास अंसारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...