Skip to main content

Etawah News: शांती देवी इंटर कॉलेज की छात्रा ने यू.पी में टॉप कर जिले का नाम किया रोशन

संवाददाता: मनोज कुमार

इटावा/जसवंतनगर: यू. पी बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके है जिसमें कस्बा के रेलमंडी स्थित शांती देवी इंटर कालेज की इंटरमीडिएट की एक छात्रा ने यू. पी टॉपर की लिस्ट में छटा स्थान व जनपद इटावा में तीसरा स्थान प्राप्त कर नाम रोशन किया है तथा हाईस्कूल की डोली ने जनपद में मेरिट लिस्ट में पहुँचकर कालेज व जनपद का नाम ऊँचा किया है। 

Etawah News: शांती देवी इंटर कॉलेज की छात्रा ने यू.पी में टॉप कर जिले का नाम किया रोशन

स्कूल के प्रधानाचार्य प्रतीक यादव ने ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुशासित व मेधावी विद्यार्थियों का हर जगह सम्मान होता है। संस्कार व अनुशासन विद्यार्थियों को काफी ऊंचा उठाने में सहायक होते हैं ।बड़े-बड़े पदों पर पहुंचने वाले लोग इसी बल पर सफलता हासिल करते हैं। अपने कॉलेज में हम लोग विद्यार्थियों को यही शिक्षा देते हैं और उनके जीवन में बहुत ऊंचा उठने की कामना करते हैं। विद्यालय में हाईस्कूल परीक्षा में डोली पुत्री बालकराम ने 92% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, अनुष्का पुत्री पंकज किशोर ने 91.5% प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं राजा पुत्र संतोष कुमार ने 90% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में दिव्या पुत्री उमाशंकर ने 96.4% अंक प्राप्त कर प्रदेश मेरिट में छठवां जिला मेरिट में तीसरा तथा विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय स्थान पर मधु पुत्री रामदास एवं अंजली यादव पुत्री दलवीर सिंह ने 90% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा मुस्कान उत्तरी सत्येंद्र कुमार ने 89% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इंटरमीडिएट की यू.पी में छटवीं व जनपद इटावा में तीसरा स्थान प्राप्त टॉपर छात्रा दिव्या ने बताया कि उन्होंने कई घंटो तक पढ़ाई की तक जाकर इतनी बड़ी सफलता हासिल हुई है वो आगे चलकर आईपीएस बनाना चाहती है दिव्या ने बताया कि उनके पिता उमाशंकर साइकिल से गाँव गाँव जाकर पानी पूरी बेचते है उनकी सफलता के साथ उनके माता पिता एवं गुरुजनो का विशेष सहयोग रहा। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विमलेश यादव ने टॉपर छात्राओं का मुंह मीठा करा कर उनका माल्यार्पण किया, जबकि प्रधानाचार्य डॉ प्रतीक यादव ने टॉपर छात्रों का मुंह मीठा कराया और फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इसी प्रकार उनके अभिभावकों को भी फूल मालाएं पहनाकर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में अपूर्वा यादव शैलेंद्र सुनील सुमित कमलेश बृजमोहन शर्मा आदि उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...