Skip to main content

Etawah News: एक ही मंच पर संटू गुप्ता के समर्थन में एकत्र हुए शहर के कई मुस्लिम सपा नेता

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: निकाय चुनाव को लेकर आज एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में शहर के कई पुराने वरिष्ठ मुस्लिम नेता एक मंच पर एकत्र हुए और एक मत होकर सभी ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ज्योति गुप्ता में अपनी गहरी आस्था जताई। हालांकि प्रेस वार्ता में पूर्व के टिकट बंटवारे को लेकर पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवालो पर हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली लेकिन मंच पर सभी नेता संटू गुप्ता की वकालत और उनके अच्छे कार्यकाल की चर्चा करते ही करते नजर आए। 

Etawah News: एक ही मंच पर संटू गुप्ता के समर्थन में एकत्र हुए शहर के कई मुस्लिम सपा नेता

सपा नेता एवम पूर्व नगर पालिका चेयरमैन रहे जहीर अहमद अंसारी ने कहा कि, पहले समाजवादी पार्टी ने पहले एक ऐसे मुसलमान प्रत्याशी को टिकट दे दिया था जिनकी कुछ पुरानी बागी बातें आला कमान को पता ही नही थी। जिनके पता चलते ही उनका तुरंत टिकट काट दिया गया। वहीं उन्होंने कहा कि, इसी पार्टी के गलत निर्णय की वजह से मैंने भी सपा से बगावत कर दी थी लेकिन पार्टी के टिकट बदलने के निर्णय से अब संतुष्ट होकर में दोबारा पार्टी के साथ आ चुका हूं। अब सपा की लड़ाई सिर्फ भाजपा से ही रह गई है बसपा तो लड़ाई की रेस में ही नही है। इटावा नगर पालिका में संटू गुप्ता के कार्यकाल के दौरान कराए गए पूर्व के विकास के काम बोलते है उन्हें पालिका में कार्यों का अनुभव भी है और साथ में उन्होंने यह भी  कहा कि पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद ने भी कई अच्छे काम कराए है लेकिन अब चूंकि पार्टी ने संटू गुप्ता की लोकप्रियता को देखते हुए उनकी पत्नी को टिकिट दे ही दिया है तो अब पार्टी के इस निर्णय को स्वीकार करते हुए हम सभी मुसलमान उनके साथ भी खड़े है।

हम सभी मुसलमान पूरी तरह से समाजवादी पार्टी के साथ ही है -फुरकान अहमद

वरिष्ठ सपा नेता एवम पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद रहे फुरकान अहमद ने कहा कि, मुझे इस बात का कतई कोई मलाल नही है की मुझे दोबारा समाजवादी पार्टी से टिकट क्यों नही दिया गया बल्कि अब महत्वपूर्ण यह है कि, जिसे भी हमारी पार्टी से टिकट मिला है उसे जिताना ही हम सबका फर्ज है और पार्टी के निर्णय को हम सभी को स्वीकार है और अब  हमारा फर्ज है कि पार्टी में अपनी आस्था रखते हुए हम सभी एक जुट होकर उनके लिए मतदान भी करें, उन्होंने मुसलमान वोट बैंक के सपा बसपा में बंटने की सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लगाते हुए साफ कर दिया कि शहर में हमारा अपना मुसलमान वोट लगभग 50,000 है जो किसी भी प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए काफी है। आज की इस प्रेस वार्ता का हमारा एक मकसद यह भी है कि, आपके माध्यम से हम सभी को यही संदेश देने जा रहे है कि अब हम सभी मुसलमानो में कोई भी आपसी मतभेद शेष ही नहीं बचा है और हम सभी मुसलमान भाई समाजवादी पार्टी के निर्णय के ही साथ है और निकाय चुनाव में संटू गुप्ता की पत्नी ज्योति गुप्ता को ही जीत दिलाकर चेयरमैन भी बनाएंगे। 

संटू गुप्ता सर्व धर्म के लोकप्रिय नेता: चांद वारसी सपा नेता

इसी क्रम में सपा नेता चांद वारसी ने कहा कि, विकास का दूसरा नाम ही संटू गुप्ता है हमारी पार्टी ने यदि उनके नाम पर अंतिम निर्णय ले लिया है तो वह बिल्कुल सही है। क्यों कि संटू गुप्ता न हिन्दू है न मुसलमान हैं वे सभी लोगों के व सर्व समाज के एक अच्छे लोकप्रिय नेता है उन्होंने जब भी एक ईंट मंदिर में लगाई है तो एक ईंट कब्रिस्तान में भी लगाई है। उन्होंने कभी कोई भेदभाव नही किया इसलिए हम सभी अब उनके ही साथ खड़े है और जब हमारी समाजवादी पार्टी ने निर्णय ले ही लिया है तो अब हम सभी मुसलमान निकाय चुनाव में मिलकर ज्योति गुप्ता को ही जिताने का कार्य करेंगे। प्रेस वार्ता में अल्ताफ हुसैन, फुरकान अहमद ,जाहिर साबरी, जहीर अहमद अंसारी,अनवार हुसैन,शमी कुरैशी,चांद वारसी ,मो0 इसरार,फिरोज अंसारी ,मो0 अनीस उर्फ मुन्ना ,मो0 नाजिस अंसारी मो0 रईस मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...