Skip to main content

Etawah News: कचहरी परिसर में घायल हुआ राष्ट्रीय पक्षी मोर, देखभाल से बची घायल पक्षी की जान

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा: यदि समाज जागरूक हो तो वन्यजीवों की जान सभी जगह सुरक्षित रह सकती है। आज जनजागरुकता की ही वजह से ही एक घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान बच गई। घटना के अनुसार आज सुबह लगभग 8 बजे एक मोर कचहरी परिसर में हवालात के पास बने मंदिर के नजदीक घायल अवस्था में पार्क के किनारे पड़ा हुआ था। उसकी एक टांग ग्रिल में फंसने से टूट चुकी थी। तभी वही कार्य कर रहे जनपद के एक जागरूक नागरिक बंटी की नजर उस मोर पर पड़ी तब उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को मोर के घायल होने की सूचना दी। जिसके बाद  पीआरवी 4607 ने तत्काल मौके पर आकर लखनऊ कंट्रोल रूम को सूचित किया जहां से उन्हें सर्पमित्र वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ आशीष त्रिपाठी का नंबर दिया गया। 



सिविल लाइन्स थाने से पीआरवी 4607 पर तैनात डायल 112 से कांस्टेबल योगेश कुमार व राम भरोसे ने डॉ आशीष को तत्काल सूचना दी । सूचना मिलते ही डॉ आशीष ने 5 मिनट में ही मौके पर जाकर उस घायल मोर की सही तरीके से मलहम पट्टी कर उसे पानी  पिलाया जिसके बाद मोर की घबराहट काफी कम हो गई तत्पश्चात डॉ आशीष ने इस घटना की सूचना प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी इटावा अतुल कांत शुक्ला को दी जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उन्होंने वन क्षेत्राधिकारी बढ़पुरा रेंज प्रबल प्रताप सिंह को निर्देशित किया जिसके बाद उन्होंने वन दरोगा रविंद्र मिश्रा को मौके पर भेजा वे मौके पर आए और डॉ आशीष त्रिपाठी ने इटावा पुलिस एवम जनता की मौजूदगी में उस घायल मोर को सुरक्षित रूप से वन विभाग के रविंद्र मिश्रा एवम अन्य कर्मचारियों के सुपुर्द कर दिया। जिसे अब वन विभाग की देखरेख में जरूरी इलाज के लिए अस्पताल भी भेज दिया गया है। 

विदित हो कि जनपद में पर्यावरण एवम वन्यजीव संरक्षण की दिशा में संस्था ओशन के किए जा रहे अथक प्रयास अब पूर्णतयः फलीभूत हो रहे है जनता बेहद जागरूक हो गई है और किसी भी वन्यजीव के जनपद में दिखाई देने की सूचना सीधे डॉ आशीष त्रिपाठी या डायल 112 को देने लगी है। आज राष्ट्रीय पक्षी मोर के सफल रेस्क्यू में कचहरी परिसर की जागरूक जनता, इटावा पुलिस एवम वन विभाग की टीम का पूर्ण सहयोग रहा। विदित हो कि डॉ आशीष समय समय पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्रीय मोर दिवस मनाने के साथ साथ अपनी पर्यावरण एवम वन्यजीव संरक्षण के लिए जनपद में कार्य कर रही संस्था *ओशन* (ऑर्गनाइजेशन फॉर कंजरवेशन ऑफ इन्वायरनमेंट एंड नेचर) के माध्यम से विभिन्न वन्यजीव संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित करते रहते है।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...