Skip to main content

Etawah News: एसएमजीआई में आयोजित हुआ इटावा का स्टार ऑडिशन, 89.6 रेडियो डमरू ने कराया आयोजन

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : सर मदनलाल कालेज ऑफ फार्मेसी में कौन बनेगा इटावा का स्टार कार्यक्रम का क्म्यूनिटी रेडियो डमरू (हल्ला हर दिल में) द्वारा मेगा ऑडिशन आयोजित किया गया जिसमे कालेज के कई सैकड़ा प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं ने ऑडिशन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 

यह ऑडिशन जनपद इटावा के एक निजी क्म्यूनिटी रेडियो स्टेशन 89.6 रेडियो डमरू( हल्ला हर दिल में) के द्वारा आयोजित किया गया था जिसमे रेडियो जॉकी एवम स्क्रिप्ट राइटर के लिए ऑडिशन लिए गए थे जिसके अंतर्गत दो दिवसीय ऑडिशन में लगभग 400 छात्र छात्राओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। जिसमे बाहर के अन्य विद्यालयों से भी लगभग 40 प्रतिशत छात्र छात्राएं शामिल रहे। इस ऑडिशन के निर्णायक मंडल में मुख्य भूमिका में आर जे सौहार्द दीक्षित,आर जे रोहित,आर जे कपिल सहित आर जे मान्या शर्मा शामिल रही। प्रतिभागियों को अपने प्रदर्शन में पहले अपने मनोरंजक तरीके से बोलकर दिखाना था फिर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जाकर एक से दो मिनट का एक शॉर्ट वीडियो रिकॉर्ड कर दिखाना था। सफल हुए अभियर्थियो का चयन रेडियो जॉकी एवम स्क्रिप्ट राइटर के लिए किया जायेगा। जिन्हे रेडियो डमरू के साथ काम करने का मौका भी दिया जायेगा। 

इस ऑडिशन इवेंट के पार्टनर के रूप में एसएमजीआई एवम मदन हॉस्पिटल प्रमुख रूप से रहे। आर जे सौहार्द दीक्षित ने बताया कि,कालेज ऑफ फार्मेसी के छात्र छात्राएं प्रतिभाशाली है बस उन्हें केवल एक अच्छा मंच मिलने की ही आवश्यकता है इन छात्र छात्राओं में कोई स्टेज फोबिया नही सभी क्रियेटिव माइंड है एवम एंटरटेनिंग होने के साथ साथ उनमें बहुत अच्छा कॉन्फिडेंस भी देखने को मिला है। कालेज ऑफ फार्मेसी के डायरेक्टर डॉ उमाशंकर शर्मा ने कहा कि, इस तरह के आयोजनो से बच्चों में छिपी प्रतिभा को एक मंच मिलता है उनमें छिपा हुनर सामने आता है,पढ़ाई के साथ साथ हमारा संस्थान हमारे बच्चों के सर्वांगीढ़ विकास के लिए हमेशा से ही प्रतिबद्ध रहा है उसी कड़ी में आज का यह आयोजन कालेज में रखा गया था। संस्थान के चेयरमैन डॉ विवेक यादव ने ऑडिशन में सफल होने वाले सभी बच्चों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि,आप सभी जीवन में इसी तरह से हमेशा आगे बढ़ते रहिए और अपने साथ साथ अपने संस्थान को भी अपनी उपलब्धियों से गौरवान्वित करते रहिए। मदन हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ विकास यादव ने कहा कि, एस एम जी आई से जुड़ना हर एक छात्र छात्रा के लिए गौरव का विषय भी है क्यों कि जनपद का यह संस्थान अपने छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने के साथ साथ जीवन में हर एक परिस्थिति से लडने के लिए भी उनके आत्मविश्वास को मजबूत बनाता है, उन्होंने भी सभी बच्चों को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम में इवेंट आर्गनाइजर फेस्टिव इवेंट कम्पनी से यश मिश्रा,प्रतीक यादव,आलोक मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...