Skip to main content

Etawah News: सैफई मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी CM, गंदगी मिलने पर हुए नाराज, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: सूबे के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज सैफई मेडिकल कॉलेज व निर्माणाधीन 500 बेड सुपरस्पेसिलिटी भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के इमरजेंसी वार्ड और ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। जंहा बिल्डिंग के रखरखाव, सफाई व्यवस्था, टूटे टाइल्स, सीलिंग में धूल मिट्टी देखकर नाराजगी व्यक्त की और स्वास्थ्य अधिकारियों को मेंटिनेंस के निर्देश दे दिए। 

Etawah News: सैफई मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, गंदगी मिलने पर हुए नाराज, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

डिप्टी सीएम सबसे पहले सैफई एयर स्ट्रिप पर पहुंचे। जहां भाजपा नेताओं ने उनको पुष्प भेंट करके स्वागत किया। शस्त्र पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी मंत्री को दी। जंहा से वे सैफई मेडिकल कॉलेज व निर्माणाधीन 500 बेड सुपरस्पेसिलिटी भवन का निरिक्षण करने पहुचे। यही से शिवपुरी टीमरूआ में जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्माणाधीन पानी की टंकी के कार्य की गुणवत्ता व प्रगति का निरीक्षण करने पहुचे। 

Etawah News: सैफई मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, गंदगी मिलने पर हुए नाराज, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

जिसके बाद उप मुख्यमंत्री ने इटावा जिला अस्पताल मोतीझील में भर्ती मरीजों का हालचाल व सुविधाओं का जयज लिया, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।

डिप्टी सीएम ने मरीजों का जाना हाल-चाल

डिप्टी सीएम ट्रामा सेंटर में बिल्डिंग के रखरखाव, सफाई व्यवस्था, टूटे हुए टाइल्स, सीलिंग में धूल मिट्टी देखकर भड़क गए। जिसके चलते यूनिवर्सिटी के सफाई आउट सोर्सिंग के सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश भी दिए। 

Etawah News: सैफई मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, गंदगी मिलने पर हुए नाराज, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

मेडिकल यूनिवर्सिटी में उन्होंने भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। डिप्टी सीएम ने निर्माणाधीन 500 बेड सुपर स्पेशलिटी बिल्डिंग का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन बिल्डिंग को नवंबर तक जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। 

सफाई कर्मियों का एक दिन का कटेगा वेतन

सैफई में आउट सोर्सिंग के सभी सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के सीएमओ को निर्देश दिए हैं।

Etawah News: सैफई मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, गंदगी मिलने पर हुए नाराज, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

एमआरआई मशीन, सिटी स्कैन मशीन बंद होने की शिकायत पर उन्होंने मिडीया से बात करते हुए कहा कि बिंदुवार समीक्षा के साथ जल्द ही सभी चीजें ठीक की जाएंगी।

सरकार ट्वीट से नहीं फील्ड में निकलने से चलती है 

अखिलेश यादव के तमंचा संस्कृति वाले ट्वीट के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि क्या ट्वीट से सरकार चलेगी, फील्ड में निकलना पड़ेगा। यह वह लोग हैं, जिन लोगों ने प्रदेश के संसाधनों को लूटा है। एसी कक्ष में बैठकर एक परिवार को आगे बढ़ाने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जन-जन की सरकार है। समाज की सरकार है, प्रदेश के सभी लोगों को उच्च कोटि की चिकित्सा व्यवस्था देने के लिए दृढ़ संकल्पित है। वहीं, डिप्टी सीएम नए संसद भवन के उद्घाटन पर विपक्ष का बायकॉट के सवाल पर जवाब देने से बचते नजर आये।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...