Skip to main content

Etawah News: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की मनाई गई पुण्यतिथि।

सवाददाता: आशीष कुमार 

इटावा : कांग्रेस कार्यालय पर आधुनिक भारत के निर्माता एवं पूर्व प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा को माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए तथा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी का संचालन एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आसिफ जादरान ने किया।

Etawah News: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की मनाई गई पुण्यतिथि।

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा पंडित नेहरू ने देश को आधुनिक भारत बनाने के लिए जो काम किए हैं उन्हें भुलाया नहीं जा सकता उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाता है उन्होंने शिक्षा से लेकर उद्योग जगत को बेहतर बनाने के लिए कई काम किए उन्होंने आईआईटी,आई आई एम और अन्य विश्वविद्यालयों की स्थापना के साथ साथ उद्योग धंधों की भी शुरुआत की उन्होंने भाखड़ा नांगल,बांध रिहंद बांध तथा बोकारो इस्पात कारखाना की स्थापना की तथा पंचवर्षीय योजनाओं की भी शुरुआत की।

नेहरू जी ने मजबूत लोकतंत्र में अटूट आस्था थी रखते थे वे विपक्ष के नेताओं द्वारा की गई आलोचनाओं का बुरा नहीं मानते थे उनका सम्मान करते थे विपक्ष के द्वारा अपनी सरकार के खिलाफ लाए गए प्रस्तावों पर सदन में चर्चा करवाते थे। उन्होंने सदैव विपक्ष को पूरा सम्मान दिया। वर्तमान समय में संसद का पूरा सत्र हंगामे की भेंट चढ़ जाता है सरकार विपक्ष की बात सुनना नहीं चाहती है और न ही विपक्ष के प्रस्तावों पर चर्चा करवाती है। नेहरू जी की विदेश नीति का हिस्सा था कि भारत किसी भी देश के दबाव में ना आए तथा विश्व में उसकी स्वतंत्र पहचान हो उन्होंने गुटनिरपेक्षता को बढ़ावा दिया।

विचार गोष्ठी में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य कोमल सिंह कुशवाहा,करन सिंह राजपूत,सुरेंद्र प्रताप सिंह चौहान,आनंद वर्मा आसिफ जादरान,सचिन संखवार,सुनीता कुशवाहा, सरला जाटव,अश्वनी कश्यप,अंसार,आसाराम गोयल,बृजेश शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...