Skip to main content

Etawah News : एसएमजीआई के बी फार्मा के विदाई समारोह में बेहद भावुक हुए छात्र छात्राएं

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: सर मदनलाल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी इटावा के बी फार्मा के चतुर्थ वर्ष का विदाई समारोह आयोजित हुआ ,जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पधारे कॉलेज के डायरेक्टर डॉ उमाशंकर शर्मा एवम विशिष्ट अतिथि रहे रजिस्ट्रार परविंदर सिंह ने विदाई समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया। 

Etawah News : एसएमजीआई के बी फार्मा के विदाई समारोह में बेहद भावुक हुए छात्र छात्राएं

डॉ उमाशंकर शर्मा ने छात्र छात्राओं की विदाई बेला पर उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि, परिवर्तन तो संसार का नियम ही है आप जीवन में आगे बढ़ते रहिए और जीवन में आगे आने वाली चुनौतियों से मुकाबला करते हुए आगे बढ़कर अपनी सेवाये देते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान अवश्य ही देते रहना मेरी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है। छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए रजिस्ट्रार परविंदर सिंह ने छात्र छात्राओं को विदाई बेला पर अपना आशीर्वाद दिया। समारोह में छात्र एवं छात्राओ ने गीत नृत्य कविता चुटकुले प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बी फार्मा तृतीय के सभी छात्रों ने बी फार्मा के चतुर्थ वर्ष के सभी छात्रों को प्रतीक चिन्ह देकर उनकी भावभीनी विदाई की। सभी छात्रों के बीच पर्ची द्वारा एक प्रतियोगिता भी कराई गई जिसमें महेंद्र प्रताप ने निर्णायक भूमिका निभाई। 

प्रतियोगिता में छात्र ग्रुप से दीपक तिवारी तथा छात्रा ग्रुप में निहारिका भदौरिया ने जीत हासिल की दीपक तिवारी को मिस्टर फेयरवेल एवं निहारिका भदौरिया को मिस फेयरवेल की उपाधि दी गई । बी फार्मा की तृतीय वर्ष द्वारा बी फार्मा के चतुर्थ वर्ष के छात्रों में भी छात्र वर्ग में हर्ष वर्मा तथा छात्रा वर्ग में खुशबू दुबे को बेस्ट सीनियर की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। छात्र छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि, हम सभी बेहद सौभाग्यशाली है कि हम जनपद के एक सर्वश्रेष्ठ फार्मेसी कालेज के छात्र छात्राएं है हमारे कालेज में  बेहतर अनुशासन और उच्च स्तरीय शिक्षा का सुसज्जित माहौल ही हमे दूसरे कालेज के छात्रों से अलग बनाता है यहां से जाने के बाद भी हम अपने जीवन भर में इस बेहतरीन यादगार शिक्षण संस्थान को कभी भी नही भूल पाएंगे। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन डॉ विवेक यादव ने सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं  दी। विदाई समारोह में फार्मेसी कॉलेज के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं सहित सभी स्टाफ उपस्थित रहा।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...