Skip to main content

Etawah News: सिसहाट में साप्ताहिक भागवत कथा का आयोजन, निकाली गई कलश यात्रा

संवाददाता: आशीष कुमार

इटावा/जसवंतनगर : नगर के माधव श्री जी सेवा संस्थान सिसहाट धाम में 251 कलश यात्रा निकालकर साप्ताहिक भागवत कथा आयोजन का शुभारंभ किया गया।

Etawah News: सिसहाट में साप्ताहिक भागवत कथा का आयोजन, निकाली गई कलश यात्रा

नगर के पिपरादी रोड सिसहाट धाम जसवंत नगर में  गुरुवार को माधव श्री जी सेवा संस्थान सिसहाट धाम जसवंतनगर में 251 कलश यात्रा निकाली गई। यह कथा 25 मई से प्रारम्भ होकर 31 मार्च को समापन होगा कथा का समय प्रातः 10बजे दोपहर एक बजे तक तथा एक बजे से सांय 5बजे तक होगा। 31 जून दिन बुधवार को श्रीमद भागवत कथा का समापन होगा। एक जून दिन गुरुवार सुबह 10 बजे बाबा खाटू श्याम जी व श्री बांके बिहारी जी मंदिर व वृद्ध आश्रम भूमि पूजन एवं भंडारा का होगा। कथा का आयोजन ददरौआ धाम मध्यप्रदेश से पधारे श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री राम दास जी महाराज के कर कमलों के द्वारा तथा सरस कथावाचक पूज्य देवी गुंजन किशोरी जी के द्वारा कथा का आयोजन व भजन गीतों के माध्यम से रसमय रसोपान कराया जायेगा।

श्रीमद भागवत कथा के मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव, सरक्षक एवं स्वागतकर्ता भारत सिंह यादव, कथा के यज्ञपति श्रीदेवी एवं नरेंद्र सिंह, परीक्षत में सिसहाट से बेजन्ति देवी व अब्बल सिंह, अहीर टोला से स्नेहलता देवी व सुनील यादव, जुगौरा से उर्मिला देवी व ब्राह्मदेव, धारबार से कल्लन देवी व जयवीर सिंह, लुधपुरा से सरला देवी व देवेंद्र शाक्य, रुकूनपुरा से शीला देवी व जयवीर सिंह यादव, नहर का पुल जसवंतनगर सुमन देवी व सोम सिंह।

कलश यात्रा में बड़ी संख्या महिला कन्याओं श्रदयालु शामिल रहीं। कलश यात्रा में शिवशंकर, राम शंकर, हरिशंकर, प्रेम शंकर, भूरे सिंह, सहदेव, अशोक यादव, मनोज कुमार यादव, सुधीर यादव, प्रशांत, शिवम, ब्राह्मनंद सहयोग में शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।