Skip to main content

Etawah News: नगर पंचायत बकेवर के नवनिर्वाचित चेयरमैन विवेक यादव ने ली शपथ, विकास कार्यों पर होगा जोर

संवाददाता: दिलीप कुमार 

इटावा/बकेवर : बाबूराम सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज बकेवर के प्रांगण में उप जिलाधिकारी न्यायिक राजेश कुमार वर्मा द्वारा नगर पंचायत बकेवर के नवनिर्वाचित चेयरमैन विवेक यादव सन्नी व सदस्यों की शपथ ग्रहण समारोह में शनिवार की सुबह शपथ दिलाई गयी।

जहाँ उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा द्वारा नवनिर्वाचित नगर पंचायत बकेवर चेयरमैन विवेक यादव सन्नी तथा सभासद रोहित कुमार आदर्श नगर अध्यक्ष श्री निर्मला देवी आदर्श नगर उत्तरी विकास रमन अंबेडकरनगर तारावती देवी विद्या विहार अमर सिंह पटेल नगर महेंद्र प्रताप सिंह शास्त्री नगर उर्मिला देवी सुभाष नगर नजमुल खान हाफिज नगर कांति देवी किदवई नगर दीपक राजपूत लोहिया नगर पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी गांधीनगर मोहम्मद कामिल आजाद नगर ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भरथना से शिव प्रसाद यादव तथा विशिष्ट अतिथि गोपाल मोहन शर्मा, बसपा जिलाध्यक्ष मनोज दोहरे, प्रोफेसर एमपी सिंह, ने उपस्थित नगर के लोगों के समक्ष सम्बोधित करते हुये अपने संबोधन दिए।

समारोह के दौरान नवनिर्वाचित चेयरमैन विवेक यादव सन्नी ने अपने संबोधन में कहा कि हर सुख दुख में शामिल होकर विकास कार्यों के नगर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करूंगा जनता ने अपने शुभाशीष से जिस काम के लिए मुझे यहां तक पहुंचाया है। उस काम को पूरी तत्परता के साथ करूंगा।

इस शपथ ग्रहण समारोह में सत्य प्रकाश उपाध्याय, प्रोफेसर सीताराम त्रिपाठी, गौरव शर्मा शीलू, पप्पन सिद्दीकी राजेंद्र शुक्ला उपेंद्र नाथ पांडे चंदा खान सुनील कठेरिया बृजेश शर्मा अनुज कठेरिया सहित सैकड़ों लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...