Skip to main content

Etawah News: महारानी अहिल्याबाई होल्कर के जन्मदिवस के अवसर पर शिवपाल यादव ने किया दीप प्रज्वलित

सवाददाता आशीष कुमार 

इटावा/जसवन्तनगर: क्षेत्र के बलरई नहर पुल पर स्थित एक इंटर कॉलेज में महारानी अहिल्याबाई होल्कर जयंती के अवसर पर पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव धनगर समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन डा. राम कुमार पाल ने किया।

बलरई क्षेत्र के बीएसटी इंटर कॉलेज में धनगर जागृति फाउंडेशन के तत्वावधान में 298 वां अहिल्या बाई होल्कर जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में धनगर पाल बघेल समाज के प्रदेश के कई बड़े नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव व जसवंतनगर के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पमाला अर्पित कर की। 

इस दौरान कई अन्य वक्ताओं ने धनगर समाज को आगे बढ़ने के लिए अपने अपने वक्तव्य दिए वहीं अहीर गड़रिया भाई भाई का नारा एक बार फिर से ताजा किया गया और यादव जाति को बड़े भाई का दर्जा व बघेल समाज को छोटे भाई का दर्जा भी दिया गया। इस पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यदि मुझे बड़ा भाई माना गया है तो मेरा भी कर्तव्य है कि हम अपने छोटे भाई की उन्नति  के लिए व उसे आगे बढ़ने के लिए हमेशा तैयार हैं और आगे आने बाले समय मे पाल समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जरूर चलेंगे। पाल समाज के एक युवा नेता की मांग का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि अहिल्या बाई होल्कर चौक बनाने की जो मांग है उसमें हमसे जो होगा वो सहयोग अवश्य किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव, मोहित सन्नी यादव, विशिष्ट अतिथि शैल पाल (इलाहाबाद) डा. एम. एस. पाल इटावा, राम गोपाल बघेल (आगरा), हेमंत बघेल कठफोरी

राघवेन्द्र सिंह पाल मैनपुरी, कौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक एवं सियासी अखाड़ा के संपादक खादिम अब्बास, पंजाब केसरी के ब्यूरो चीफ मसूद तैमूरी, वरिष्ठ पत्रकार शेखर यादव ,पत्रकार आमीन भाई,एड. नरेशप्रताप सिंह धनगर, चन्दनसिंह बघेल, नवीन धनगर, शिवम पाल, प्रो. प्रमेश पाल, एड. मनीषं धनगर, मानसिंह पाल प्रधान, वीरसिंह बघेल प्रधान, सन्दीप बघेल प्रधान, धीरेन्द्र बघेल प्रधान, सुबोध बघेल प्रधान, भोले प्रधान, देवेन्द्र धनगर प्रधान, संयोजक मण्डल- हरविलास बघेल फौजी, सुरेन्द्र सिंह धनगर 'ब्रारइटेड स्कूल' हाकिम सिंह बघेल, हरदयाल सिंह पाल, राधेश्याम धनगर, राम कुमार धनगर पू. प्रधान, सत्यवीर सिंह बघेल पू. प्रधान, कृष्ण मुरारी डीलर, सुनील धनगर, बैजनाथ सिंह पू. प्रधान, रामऔतार पाल पू. प्रधान, राजेन्द्रसिंह डीलर, रमेश पाल आदि शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।