Skip to main content

Etawah News: जैन मुनि प्रतीक सागर का नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

संवाददाता: आशीष कुमार 

इटावा : महावीर दिगंबर जैन मंदिर लुधपुरा में क्रांतिवीर संत मुनि श्री 108 प्रतीक सागर जी महाराज का आगमन हुआ महाराज जी  मुख्य मार्ग नेशनल हाइवे महावीर वेयर हाउस पर शाम के समय इटावा की तरफ से विहार करते हुए आये सुबह 7:00 बजे से उनका विहार महावीर वेयर हाउस नेशनल हाइवे से जसवंत नगर के महावीर दिगंबर जैन मंदिर लुधपुरा की ऒर हुआ, बिहार में बच्चे महिलाएं  पुरुष सभी उत्साह के साथ नजर आए, नगर आगमन में छोटे चौराहे पर राजकुमार जैन वीना जैन ने गुरुदेव का पाद प्रक्षालन व मंगल आरती की, मंदिर में पहुँचते ही गुरु देव का प्रक्षालन हुआ  तत्पश्चात प्रवचन हुए प्रवचन के दौरान महाराज जी ने बताया वर्तमान में युवा ही धर्म को आगे बढ़ा रहे है।

धमालंबियो को नैतिक जीवन के सूत्र बताये, पेर में मोच ओर छोटी सोच से कभी आगे नही बड़ा जा सकता इसलिए उत्कृष्ट सोच रखे, हमेशा सकारात्मक ही स्वभाव रखे, निगेटिविटी कभी हावी न होने दे।महाराज जी के प्रवास के दौरान दैनिक कार्यक्रम कुछ इस प्रकार रहेंगे,सुबह 8 बजे प्रवचन 9.15 पर आहार चर्या, दोपहर 3 बजे क्लास शाम 6.30बजे से आंनद यात्रा, गुरु भक्ति. प्रश्न मंच

महावीर दिगम्बर जैन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार जैन, संजीव जैन, अजय जैन,प्रवीण जैन, निक्के जैन, अंजली जैन, रेखा जैन,सतेन्द्र जैन, जैन,विवेक जैन,गुरु भक्त आशीष जैन,अंकित जैन,विनीत जैन,अंकुर जैन,अतुल बजाज,चेतन जैन,एकांष जैन,रोहित जैन,सचिन जैन, मोहित जैन आदि का सहयोग रहा

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।