Skip to main content

Etawah News: भारत विकास परिषद ने धूमधाम से मनाई संस्थापक डा सूरज प्रकाश की जयंती

संवाददाता आशीष कुमार 

इटावा/जसवंतनगर : भारत विकास परिषद मुख्य शाखा जसवन्तनगर द्वारा ब्राइटेड एजुकेशनल एकेडेमी में भारत विकास परिषद के संस्थापक डा0 सूरज प्रकाश की जयन्ती बहुत ही धूमधाम से मनाई गयीI

Etawah News: भारत विकास परिषद ने धूमधाम से मनाई संस्थापक डा सूरज प्रकाश की जयंती

परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ पुष्पेंद्र पुरवार ने डॉ सूरज प्रकाश के जीवन प्रकाश डालते हुये बताया कि उनका जन्म पंजाब प्रान्त (पाकिस्तान) के गुरुदास पुर जिले के एक गाँव छमल में 27 जून 1920 को हुआ था। हमेशा ही शीर्ष स्थान पर रहने वाले डॉ सूरज प्रकाश तथा उनका परिवार आर्य समाज का अनुयायी था, 1943 में एम.बी.बी.एस. की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास करने के बाद उन्हें मिशन गंगा राम अस्पताल लाहौर में हाउस सर्जन की नौकरी मिल गई। 1947 में विभाजन के समय लोगों को आतंकियों के हाथों बचाने हेतु डा० सूरज प्रकाश ने पाकिस्तान छोड़कर भारत आये लोगों को पुनर्वास कराने में तन्मयता के साथ लग गये। सन् 1962 में भारत चीन युद्ध के दौरान 'सिटीजन कौंसिल" की स्थापना कर घायलों के इलाज में लग गएI जीवन पर्यंत उन्होंने भारत माता की सेवा कीI

परिषद के वरिष्ठ सदस्य राजीव माथुर ने बताया कि डॉ सूरज प्रकाश सिटीजन कौंसिल का विस्तार करते हुये भारत विकास परिषद की स्थापना 1963 में की यह वर्ष विवेकानन्द का जन्म शताब्दी वर्ष भी था।परिषद्‌ के प्रथम संरक्षक के पद पर सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बी.पी. सिन्हा अध्यक्ष पद लाला हंस राज एवं डॉ सूरज प्रकाश राष्ट्रीय महामंत्री का पद सौंपा गयाI डॉ सूरज प्रकाश की राष्ट्रभक्ति और उनके देश के प्रति सेवा भाव से प्रभावित होकर परिषद के कार्यक्रमों में तत्कालीन राष्ट्रपति जाकिर हुसेन,बी. बी. गिरि एवं ज्ञानी जैल सिंह शिरकत करते रहेI

इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र धनगर,डा स्वराज्य प्रकाश श्रीवास्तव,डा पुष्पेंद्र पुरवार,राजीव माथुर,गुड्डन चौरसिया,शिवकांत जैन,अभिषेक यादव, प्रदीप यादव, शिवमंगल यादव,आशीष चौरसिया, पवन शिवहरे,अवनीश कुशवाह,दीपक, शेलेन्द्र दुबे, आदि सदस्य उपस्थित रहेI

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...