Skip to main content

Etawah News : सरदार पटेल चौक के सौंदर्यीकरण का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

संवाददाता आशीष कुमार 

इटावा : सरदार पटेल चौक(पक्के तालाब चौराहे) के सौंदर्यीकरण कार्य  का भूमि पूजन  चेयरमैन श्रीमती ज्योति गुप्ता एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष  कुलदीप गुप्ता संटू  ने किया।पूजन से पूर्व दोनो।लोगो के द्वारा लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। 

Etawah News : सरदार पटेल चौक के सौंदर्यीकरण का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने कहा कि आप लोगो के आशीर्वाद से हम विकाश की आशा पर जीतकर आए है।साथ ही आप लोगो ने सभासदों को भी इसी आशा से जिताया है।जिस प्रकार हम अपना घर साफ एवम सौंदर्यीकरण कर  रखते है,उसी प्रकार हम लोगो का दायित्व है कि नगर को भी साफ एवम सुंदर रखे।आप लोगो को में विश्वास दिलाती हूं कि आप लोगो के आशीर्वाद से नगर के विकाश में कोई कोर कसर नही रखूंगी। 

पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका कुलदीप गुप्ता ने कहा कि पुरबिया टोला हमारा घर है , हमे एवम अध्यक्ष ज्योति गुप्ता को जो आशीर्वाद आप लोगो ने दिया है उसको हम लोग कतई भूल नही सकते ।हमारे ऊपर कुर्मी समाज का ऋण है।साथ मैं अध्यक्ष नगर पालिका से कहूंगा कि नगर पालिका को भ्रष्टाचार मुक्त बनाकर विकाश की ऐतिहासिक इबारत आपको लिखनी है।साथ ही मैं नगर के लोगो से अपील करूंगा आप लोग जनता के बीच में रहते है कोई भी विकाश संबंधी कार्य आदि हो तो वो।खुद ही सीधे नगर पालिकाअध्यक्ष को दे।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए अध्यक्ष पटेल विचार मंच एवम पूर्व सभासद आशीष पटेलने अध्यक्ष ज्योति गुप्ता एवम कुलदीप गुप्ता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज से लगभग 22 साल पूर्व हम लोगो ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के अदम्य सहयोग से शासन प्रशासन के विरोध के बाबजूद पक्के तालाब चौराहे पर सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित।करवाकर इसको पटेल चौक के रूप में सुंदरीकरण करने।का सपना देखा था,जिसको आज आपके यशस्वी कार्यकाल में पूर्ण होता दिख रहा है,इसके लिए नगर के साथ साथ कुर्मी समाज भी आपका आभारी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजभूषण लाल वर्मा ने की।

इस मौके सभासद  पूनमपांडे,सभासद पुष्पा देवी,सभासद ममता देवी,सभासद हीरू तोमर,सभासद केशव यादव,सभासद सौम्य वर्मा,पूर्व सभासद अतुलेश टैने,पूर्व सभासद सचिन वर्मा,व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ,कौशल वर्मा,अवनीश सुग्गन,गोरे लाल,विनय वर्मा,दीपक वर्मा विनय बिम्मु,हरिहर नाथ वर्मा,मनोज वर्मा,हिमांशु वर्मा,प्रमेंद्र पटेल,राकेश डाबोले,कमल,आशीष वर्मा,अमन पटेल, इलू,अखिलेश वर्मा,विकास गुप्ता विक्की,शिवम पाल, रत्नेश भदौरिया, राहुल यादव, आलोक पटेल,, अरुण यादव, मंजेश यादव, पूनम पाण्डेय, रजनीश राठौर,शैलेश कुशवाह,मनी गुप्ता, शेरू वर्मा,गोरखनाथ  जी,राम सिंह  रामू,सौरभ गुप्ता अर्पित गुप्ता आदि विशेष रूप से मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...