Skip to main content

Etawah News: आठ दिवसीय जैन संस्कार शिक्षण शिविर समापन, बच्चों व आयोजक को किया गया सम्मानित

ब्यूरो संवाददाता

इटावा/जसवंतनगर : नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जैन बाजार मैं प्रतिवर्ष सालों से आयोजित हो रहे 17 वे जैन संस्कार शिक्षण शिविर का आज ऐतिहासिक समापन हुआ। समापन समारोह को भव्यता से आयोजित कर 300 से ज्यादा पुरस्कार बच्चों में वितरित किए गए। महिला मुमुक्षु मंडल की ओर से पार्श्वनाथ प्रबंध समिति व शिविर के सहयोगीयों को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार शिक्षण कक्षाओं के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले लोगों को दिया गया। पुरस्कारों का दायरा इतना बड़ा था कि कुछ बच्चों को एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार मिले जिन्हें उन्हें झोला में भरकर अपने घर ले जाना पड़ा। 

Etawah News: आठ दिवसीय जैन संस्कार शिक्षण शिविर समापन, बच्चों व आयोजक को किया गया सम्मानित

पुरस्कारों में बच्चों को संपूर्ण ज्ञानवर्धक जिनवाणी इंद्रजीत,शिवकांत जैन परिवार के सहयोग से सभी को प्रदान की गई जिससे बच्चे घर पर ही जैन धर्म को पढ़ व सीख सकें एवं धर्म के मार्ग में आगे बढ़े। और पुरस्कारों को महिला मुमुक्षु मंडल एवं अन्य विशेष सहयोगियों के सहयोग से बच्चों में वितरित किया गया। सर्वप्रथम बाहर से पधारे हुए विद्वान अक्षय शास्त्री, हर्षित शास्त्री, उत्सव शास्त्री एवं नगर के ही अच्युतकांत  शास्त्री के अलावा  सांस्कृतिक कार्यक्रम सहयोगी मोनिका मानो जैन व टिया जैन के साथ-साथ स्थानीय शिक्षक कृति जैन, क्षमा जैन, सौम्या जैन, के अलावा लुधपुरा शिविर सहयोगी अंजलि जैन को भी सम्मानित किया गया। इस शिविर के प्रभारी आराध्य जैन व निकेतन जैन को सम्मानित करते हुए उनके समर्पण, बुद्धिमत्ता के लिए उपस्थित जनसमूह ने उनका आभार प्रकट किया व सफल आयोजन की उन्हें बधाई दी।

Etawah News: आठ दिवसीय जैन संस्कार शिक्षण शिविर समापन, बच्चों व आयोजक को किया गया सम्मानित

शिविर में आयोजित हुई विभिन्न कक्षाओं एवं प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान जिनवाणी में कल्पना जैन, निबंध में सृष्टि जैन, भाषण  में रिया जैन, व कंठ पाठ प्रतियोगिता में स्वस्ति जैन ने प्राप्त किया एवं आयोजित हुई विभिन्न कक्षाओं में शिशु वर्ग आध्या जैन, बाल वर्ग प्रथम सक्षम जैन, बाल वर्ग द्वितीय आशी जैन, किशोर वर्ग तनवी जैन व प्रोर्ण वर्ग में मोनिका जैन को प्राप्त हुआ। शिविर की समस्त कार्यक्रमों में भाग लेकर अपने टैलेंट को प्रदर्शित करने के लिए शिविर चैंपियन का खिताब सक्षम जैन, आशी जैन व तनवी जैन को मिला।

Etawah News: आठ दिवसीय जैन संस्कार शिक्षण शिविर समापन, बच्चों व आयोजक को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम प्रभारी आराध्य जैन व निकेतन जैन द्वारा बताया गया इस तरह के संस्कार शिविर विभिन्न प्रदेशों के अनेक शहरों में आयोजित किए जाते हैं जिसमें शिविर का निरीक्षण करने आए निरीक्षकों की टीम द्वारा नगर के इस जैन संस्कार शिक्षण शिविर को टॉप श्रेणी में शामिल करते हुए आयोजकों को प्रशंसा करते हुए उन्हें बहुत-बहुत बधाई दी एवं भविष्य में भी इस तरह के बड़े आयोजनों को आयोजित करवाने का आग्रह भी किया। कार्यक्रम में राजेश जैन, अमित जैन गोल्डन, तन्मय जैन, अनुपम जैन, नवीन जैन,राकेश जैन, धर्म प्रकाश जैन, शिवकांत जैन,  अभिषेक जैन,वैभव जैन, सुनील जैन टेलीकॉम, सुबोध जैन, विनोद जैन, अशोक जैन,  सुधा जैन, साधना जैन, ज्योति जैन, लता जैन, अमिता जैन, मोती रानी जैन, लाली जैन, स्नेहलता जैन, प्रियंका जैन आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।