Skip to main content

Etawah News: पुरानी पेंशन शिक्षको व कर्मचारियों का अधिकार, इसे हम लेकर रहेंगे, भ्रष्टाचार समाप्त का लिया संकल्प

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : माध्यमिक शिक्षक संघ ने डीआईओएस कार्यालय पर धरना देकर माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से प्रेषण हेतु सौंपा। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर सात सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदेश की सात सूत्रीय मांगो एवं शिक्षकों के 79 विंदुओ का तात्कालिक निस्तारण किये जाने को धरना प्रदर्शन का आज सफल आयोजन किया गया। धरने के उपरांत शिष्ट मंडल द्वारा मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा गया। 

इस धरना में आक्रोशित शिक्षकों ने शासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया। प्रांतीय संयोजक संरक्षण समिति श्रीनारायण दुबे ने अपने संबोधन में शिक्षकों में हुंकार भरते हुए कहा कि सभी शिक्षकों के हितों की रक्षा व पुरानी पेंशन दिलाने के लिए जीवन के अंतिम क्षण तक संघर्ष करता रहूँगा। पेंशन हमारा अधिकार हैं, हम इसको हरहाल में लेकर रहेंगे, भले ही इसके लिए हमे जेल ही क्यों ना जाना पड़ जाए, संगठन के आगामी आवाहन पर आप सबको 10 अगस्त को दिल्ली चलने एवं प्रत्येक संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा इसी के साथ ही उन्होंने प्रदेश शासन को स्मरण कराते हुए कहा कि वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की सेवा नियमावली बनाने का वादा शासन शीघ्र पूर्णकर न्यूनतम  भुगतान ₹15 हजार प्रतिमाह राजकोष से दिये जाने की प्रक्रिया को भी अमल में लाए।

प्रांतीय मंत्री अरुण कुमार दुबे ने प्रदेश स्तर की निशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ शिक्षको को देने एवं व्यवसायिक व कंप्यूटर अनुदेशको को शिक्षकों के पदों पर समायोजित कर नियमित भुगतान किये जाने सहित अन्य मुख्य मांगो के साथ ही स्थानीय समस्याओं पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षको से आयकर विवरण फार्म 16 व मानव संपदा फीडिंग के नाम पर लेखा संगठन की सहमति से व्यक्तिगत एजेंसी को लाभांवित करने  के उद्देश्य से जारी अवैधानिक मोटे धन की वसूली तत्काल बन्द की जाए क्योकि उन तक हमारा समस्त डाटा रहने से खाते हैक होने  व धोखाधड़ी की सम्भावना बनी रहती हैं साथ ही उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि कुछ विशिष्ट संस्थाओ मे शासन द्वारा निर्धारित निशुल्क सर्वशिक्षा अभियान  को धता बताते हुए प्रबन्धकों के आदेश से  प्रवेश व अन्य शुल्क के नाम पर जारी लूट एवं प्रशासनिक कार्यो मे उनका अनावश्यक हस्तक्षेप तत्काल बन्द किया जाये एवं अनाधिकृत रूप से बसूली गई रकम अभिभावकों को वापस कराने की व्यवस्था सुनिश्चित हो, साथ ही श्री प्राचीर विद्यापीठ उ मा  विद्यालय समथर एवं आर्य कन्या इंटर कॉलेज इटावा में निरंतर प्रबन्धक द्वारा जारी  शिक्षिकाओ व विद्यार्थियो  का जारी उत्पीड़न समाप्त कराने एवं व्यापत वित्तीय अनियमितताओ पर अंकुश लगाने हेतु तत्काल विद्यालय मे प्रबन्धक जी का प्रवेश बन्द कराने एवं वहाँ साधिकार नियंत्रक की तत्काल तैनाती की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये  जिससे विद्यालय में व्याप्त शिक्षको व अभिभावकों की पीड़ा समाप्त होने के साथ ही पठन पाठन का अनुकूल वातावरण बन सके। वित्त विहीन विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधीर श्रीवास्तव ने कार्यालयी  दुर्व्यवहार एवं भ्रस्टाचार पर तत्काल अंकुश लगाने की कार्यवाही की माँग रखी

सुमति नारायण ने कहा कि परीक्षा एवं मूल्यांकन की सभी स्तर के पारिश्रमिक की दरों में वृद्धि कर इसे सीबीएसई के समतुल्य किये जाने की संगठन की मांग रखी। विजय कुमार पटेल ने स्थानांतरण की ऑनलाइन प्रक्रिया में आवश्यक संशोधन कर सरलीकरण व्यवस्था को तत्काल लागू किया जाए।  योगेन्द्र प्रताप  सिंह ने 22 मार्च 2016 से *विनियमित हुए शिक्षकों की पुरानी सेवाएं जोड़कर सभी लाभ दिये जाने की मांग रखी।

प्रधानाचार्य राजकुमार वर्मा ने कहा कि गत माह के पारित वेतन बिल की कॉपी जेनरेट कराने की  क्या जरूरत हैं जबकि पारित बिल संस्था मे उपलब्ध हैं और इसी जेनरेट कॉपी के आधार पर कुछ विशेष संस्थाएँ शिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन से अनाधिक्रत कटौती अथवा उनकी वार्षिक वेतन वृद्धि बिना किसी विभागीय अनुमोदन के कई वर्षो तक रोकने का कुचक्र रचते हैं इस पर तत्काल अंकुश लगाया जाये साथ ही उन्होंने कहा कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षा एवं मूल्यांकन के केंद्र निर्धारण में संस्था की मेरिट व ख्याति का ध्यान जरूर रखा जाये, ऐसे मूल्यांकन केंद्र अब हर्गिज ना बनाये जहाँ शिक्षकों के गत वर्षो के यात्रा भत्ता बिल भुगतान ना कर बल्कि उन्हें जला दिया जाता रहा हैं। 

पूर्व जिला मंत्री तरुण तिवारी ने कहा कि कला, संगीत व व्यायाम शिक्षकों की पदोन्नति की बाधा को शीघ्र समाप्त किया जाए, साथ ही  बोर्ड परीक्षा से सम्बन्धित समस्त अद्यतन लम्बित पारिश्रमिको के बकाये धन का भुगतान शीघ्र किया जाए। 

जिला मंत्री मनोज कुमार  त्रिपाठी ने कहा कि विभाग में सहायता प्राप्त विद्यालयो के संबद्ध कार्मिको को उनके मूल स्थान में जहाँ से उनका वेतन निकलता हैं वहाँ तत्काल भेजने की संगठन की मांग दुहराई। उपाध्यक्ष इरशाद अहमद ने कहा कि अल्प संख्यक संस्थाओ के शिक्षकों का शोषण बन्द हो साथ ही यहाँ भी सामान्य शिक्षकों की भांति स्थानांतरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। ज्ञापन देने के बाद जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह चौहान ने बताया कि शिक्षकों की  सभी प्रमुख लंबित स्थानीय समस्याओं यथा वरिष्ठता सूची का प्रकाशन, चयन/प्रोन्नत वेतनमान, लम्बित सभी एरियर्स के शीघ्र भुगतान, पदोन्नति के लंबित प्रकरणों का निस्तारण  सहित समस्त पीड़ित शिक्षकों को न्याय दिलाने व उनके समस्त कार्य बिना सुविधा शुल्क के समयांतर्गत पूर्ण कराने को शासन द्वारा निर्धारित चार्टर के अनुसार उस पर अमल करके सभी लम्बित प्रकरणों का  15 अगस्त तक हरहाल में  निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाए अन्यथा की स्थिति में  अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन एवं अनशन करने को जिला संगठन विवश होगा जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व शिक्षा विभाग का होगा। 

ज्ञापन दिये जाने के उपरांत प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ मुकेश यादव ने संगठन को आश्वस्त किया कि जिला विद्यालय निरीक्षक के आने पर संगठन पदाधिकारियो से वार्ता कराके 79 बिंदुओं के ज्ञापन पर आवश्यक कार्यवाही शीघ्र अमल मे लाई जायेगी। संघ के  इस धरना  प्रदर्शन के समय  विशेष आमंत्रण पर आए प्रधानाचार्य अनिल तोमर, अनिमेष वर्मा, रामचन्द्र सिंह, राजेश सिंह, डॉ सर्वेश चतुर्वेदी, शैलेंद्र कुमार, ज्योति शुक्ला, अवधेश मिश्रा, , सुनीला यादव, सहित अन्य प्रधानाचार्यो ने भी सम्बोधित किया। इस धरना  प्रदर्शन के समय धर्मेन्द्र कुमार,अमित कुमार, विनय पटेल, दलवीर सिंह, राजीव तिवारी,अनिल कुमार सिंह, अजय कुमार, राजीव दुबे, आशुतोष तिवारी, अनंत अवस्थी, करण सिंह, नीरज, अजय गुप्ता, आदित्य पोरवल,  संदीप शुक्ला,आशीष, प्रमोद दुबे, सुरेंद्र बाबू, के. के. मिश्रा, राम विलास साहू, सतेंद्र सिंह,सुधाकर सिंह, नीरज सिंह, शैलेंद्र गुप्ता, माधुरी अग्निहोत्री, अवनी चौहान, सुनीता साहू, नुपूर, पूजा, विनय त्रिपाठी, रामनरेश यादव सहित जनपद के विभिन्न विद्यालयो के अनगिनत शिक्षक - शिक्षिकाए  उपस्थिति रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन का भव्य आयोजन संपन्न, एव परिचय पत्र वितरित ।

संवाददाता आशीष कुमार  इटावा :इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नए पदाधिकारियों के लिए परिचय पत्र वितरण,नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार, पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह आयोजन पत्रकार हितों, एकजुटता और संगठन की मजबूती को समर्पित रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज, विट्ठल आश्रम इटावा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज, तथा राष्ट्रीय जय मां काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुरु जी महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।  चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “पत्रकार समाज का दर्पण होता है। सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर पत्रकार समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है।” उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा जताई कि वे सत्य, संस्कार और समाजहि...

Etawah News: फर्जी सिम और बैंक खाते खोलकर साइबर फ्रॉड करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : धोखाधडी कर फर्जी सिम व बैंक में खाते खुलवाकर साइबर फ्राड करने वाले 04 अभियुक्तों को जसवंतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से वोडाफोन के (50) व एयरटेल के (23) फर्जी सिमकार्ड सहित कुल 73 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि ग्राम कुरसेना और हनुमंत खेड़ा क्षेत्र में कुछ पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंट सिम कार्ड दिलाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों से आधार कार्ड की प्रतियां, फोटो और अंगूठे के निशान ले रहे थे। इन दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से एनएसडीएल पेमेंट बैंक में खाते खुलवाए जाते थे और फिर उन खातों व सिम कार्डों के जरिए साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। ग्रामीणों को मनरेगा योजना का लालच देकर कहा जाता था कि उनके खातों में चार-चार हजार रुपये आएंगे, इसके लिए नया सिम कार्ड लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष कमल भाटी को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि कुछ लोग सिम देने के बहाने दस्तावेज लेकर सिम नहीं दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हनुमंत खेड़ा निवासी शिशुपाल सिंह उर्फ अनिल पुत्र...

Etawah News :इटावा महोत्सव में रक्तदाता समूह की अनूठी पहल :167 नि:आश्रित बच्चों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ

संवाददाता : रिषीपाल सिंह इटावा : इटावा महोत्सव 2025 के अवसर पर रक्तदाता समूह द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी इटावा महोत्सव में विशेष सेवा कार्यक्रम का आज आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के तहत 167 नि: आश्रित स्कूली बच्चों को इटावा महोत्सव में, झूले और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा गया। सेवा कार्यक्रम के दौरान बच्चों को इटावा महोत्सव का भ्रमण करवाया गया एवं झूलों का आनंद दिलाया गया तथा उनके लिए भोजन व नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई। रंग-बिरंगे माहौल और मनोरंजक गतिविधियों से बच्चे बेहद खुश नजर आए। रक्तदाता समूह के सदस्यों ने पूरे समर्पण और संवेदनशीलता के साथ बच्चों की देखभाल की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह ने सेवा कार्य को सार्थक बना दिया। रक्तदाता समूह ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, समूह के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। समूह ने कहा कि आगे भी बच्चों की खुशियों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।  डॉ. स्नेहलता,विभा चतुर्वेदी,राजीव नरूका, ...