Skip to main content

Etawah News: माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे गुट के आवाहन पर डी.आई.ओ.एस को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे गुट के प्रदेशीय नेतृत्व के आवाहन पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय इटावा पर जनपद के शिक्षकों की समस्याओं को लेकर विशाल धरने का आयोजन किया गया जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक इटावा को जनपद के शिक्षकों की समस्याओं और प्रादेशिक स्तर की समस्याओं का ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री महोदय को संबोधित करते हुए सौंपा गया।

धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश के उपाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने नवीन पेंशन योजना को तुरंत समाप्त करते हुए पुरानी पेंशन योजना तत्काल प्रभाव से वहाल की जाए। अगर सरकार ने समय रहते इसे लागू नहीं किया तो प्रदेश के समस्त शिक्षक 2024 के लोकसभा चुनाव में जबरदस्त तरीके से विरोध दर्ज कराएंगे और इसके गंभीर परिणाम सरकार को भुगतने पड़ेंगे। शिक्षक पुरानी पेंशन लेकर ही रहेंगे जब एक विधायक या सांसद जितनी बार चुना जाता है उतनी पेंशन का हकदार हो जाता है पेंशन शिक्षकों के बुढ़ापे की लाठी होती है जिस की अनुपस्थिति में बुढ़ापा अत्यंत कष्टप्रद होगा। प्रदेशीय मंत्री अरविंद कुमार ने पुरानी पेंशन बहाली का समर्थन करते हुए कहा कि प्रदेश में जो भी संगठन संघर्ष करेगा उसे हमारे संगठन का पूर्ण सहयोग रहता है हमारा संगठन 2011 से 1 सूत्री मांग OPS की बहाली के लिए  आज तक संघर्षरत है प्रदेश मंत्री ने आगे कहा कि माध्यमिक शिक्षकों को भी राजकीय शिक्षकों की भांति चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए एक अप्रैल 2014 से नवनियुक्त शिक्षकों का सामूहिक बीमा तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए श्री कैथवार ने मांग की कि प्रदेश के समस्त शिक्षकों का प्रतिकर  भत्ता जो कोरोना कॉल मैं बंद कर दिया गया था उसे अविलंब लागू कर अवशेष का भुगतान कराया जाए।

जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि जनपद के कुछ प्रबंधक माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों से चिकित्सकीय अवकाश,वाल्य  देखभाल अवकाश, एरियर, पदोन्नति आदि कार्य करने के एवज में मोटी रकम वसूलते हैं जिसके लिए पूर्व में भी जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा चेतावनी भरे पत्र जारी किए गए थे लेकिन उसके बावजूद भी उनकी कार्यशैली में कोई अंतर नहीं आ रहा जिला में जिला विद्यालय निरीक्षक से शिक्षकों की पदोन्नति प्राथमिकता के आधार पर हल कराने के लिए कहा गया हमारा संगठन जिला विद्यालय निरीक्षक से यह भी मांग करता है  कि शिक्षकों की जायज मांगों और समस्याओं का त्वरित निदान किया जाए। विजय सिंह यादव को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में प्रयास करना चाहिए संगठन मजबूत होगा तो हमारी समस्याएं कम हो जाएंगी ।जय कुमार गुप्ता ने कहा कि व्यवसायिक शिक्षकों की 70 वर्ष की आयु तक सेवा विस्तार का लाभ दिया जाए।

धरने में रमेश कुमार, नीता यादव, सुरेश यादव, बृजमोहन, प्रमोद कुमार, राजीव तिवारी, प्रहलाद, अनुरोध सभापति और गौरव यादव सुनीता साहू, माधुरी अग्निहोत्री, अवनी चौहान आदि जनपद के विभिन्न विद्यालयों से 1 सैकड़ा से अधिक अध्यापकों ने धरने में  उपस्थित होकर सफल बनाया धरने का संचालन डॉ विपिन कुमार जिला मंत्री ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...