Skip to main content

Etawah News : फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर व्यापार मण्डल भी करेगा व्यापारियों को जागरूक

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : सरकार द्वारा पूरे प्रदेश को फाइलेरिया बीमारी से मुक्त करने की मुहिम में स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल इटावा जनपद में हाथी पाँव की बीमारी से बचाव के लिये जागरूकता अभियान चलाएगा।इसी क्रम में एक वैठक सीएमओ कार्यालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी गीताराम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक को सम्बोधित करते हुये डिप्टी सीएमओ एवं नोडल अधिकारी फाइलेरिया डॉ.श्रीनिवास यादव ने फाइलेरिया (हाथी पाँव) रोग से सम्बन्धित जानकारी व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों को प्रदान करते हुये फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत पोस्टर एवं पम्पलेट व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया गया।

व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता एवं जिला महामंत्री आकाशदीप जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि व्यापार मंडल द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर बेनर, पोस्टर एवं लाउडस्पीकर द्वारा अभियान को गतिशीलता प्रदान की जायेगी साथ ही जनपद के बाजारों, कारखानों,स्कूल,कालेजों एवं सार्वजनिक स्थानों पर बूथ लगाकर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से फाइलेरिया की दवा खिलाई जायेगी।

सीएमओ ने बताया कि फाइलेरिया बीमारी से संबंधित स्पष्ट कोई लक्षण नहीं होता है बुखार, बदन में खुजली और पुरुषों के जननांग और उसके आस-पास दर्द व सूजन की समस्याएं हो जाती है।इसके अलावा पैरों और हाथों में सूजन,हाइड्रोसील (अंडकोष में सूजन) और भी कई अन्य तरह से फाइलेरिया के लक्षण देखने व सुनने को मिलते हैं। इस बीमारी में सबसे पहले हाथ और पांव दोनों में हाथी के पांव जैसी सूजन आ जाती है।उप राज्य कार्यक्रम मैनेजर लखनऊ विकास द्विवेदी ने कहा हाथी पाँव में दिव्यांगता बढ़ने के साथ ही उक्त व्यक्ति कामकाज में पूरी तरह से अक्षम हो जाता है।नौकरी पेशा या व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति के अपंग होने की स्थिति में परिवार पर इसका बुरा असर पड़ता है।

जिला समन्वयक फाइलेरिया सुनील कुमार ने बताया कि फाइलेरिया घातक बीमारी है यह साइलेंट रहते हुए मानव शरीर को काफी नुकसान पहुंचाती है।इस बीमारी की जानकारी समय पर मरीजों को नहीं हो पाती है।इसलिए बचाव और सजगता से ही फाइलेरिया के दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है।नगर क्षेत्र समन्वयक शुभम रस्तोगी ने कहा कि व्यापार मंडल के सहयोग से फाइलेरिया का जागरूकता अभियान चलाने से एक बहुत बड़े वर्ग को बीमारी की दवा खिला कर बचाने में सहयोग मिलेगा।

बैठक में व्यापार मण्डल की कानपुर मण्डल अध्यक्ष आकांक्षा गुप्ता,मण्डल उपाध्यक्ष डॉ.सुधीर गुप्ता,नगर अध्यक्ष रजत जैन, महिला जिला महामंत्री दीपिका गुप्ता,जिला कोषाध्यक्ष प्रशान्त दीक्षित,जिला उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता,शहर महामंत्री सर्वेश जोशी व शिरोमणि सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...