Skip to main content

Etawah News : पुलिस मुठभेड़ में छात्र का हत्यारोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

ब्यूरो संवाददाता

इटावा : फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में सोमवार देर रात पुलिस को मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी करके विनय यादव को आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन विनय यादव ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से चलाई गई गोली से हत्यारोपी गोली लगने से घायल हो गया है। विनय यादव को पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए मुख्यालय के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है।

Etawah  News : पुलिस मुठभेड़ में छात्र का हत्यारोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बीती सोमवार की करीब रात एक बजे थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि 17 जुलाई की रात नवीन मंडी के पास स्नातक छात्र शिवम यादव की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी विनय बाइक से भागने की फिराक में नहर की ओर जा रहा है। तभी पुलिस आरोपी की घेरा बंदी की लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया, जिससे पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाना पड़ी जिससे विनय के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक रंगबाजी और लड़की से दोस्ती के चलते शिवम को गोली मारकर के हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में एफआईआर के आधार पर मुख्य आरोपी विनय यादव पुत्र शौकीन सिंह निवासी यदुवंश नगर फ्रेंड्स कॉलोनी, मूल पता नरा हविलिया थाना सौरिख जिला कन्नौज बताया जा रहा था। जो वारदात के बाद से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस की कई टीमें विनय की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय बनी हुई थी।

इस हत्याकांड के तीन अन्य आरोपी इससे पहले गिरफ्तार करके जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए विनय यादव के पास से हत्या में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल, अवैध तमंचा कई कारतूस बरामद किए गए है।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...