Skip to main content

Etawah News: श्री शिवमहापुराण कथा का हुआ समापन, संत महात्माओं ने ग्रहण किया प्रसाद

संवादादाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर (इटावा): रामलीला तिराहे पर नगर के प्राचीन रामेश्वरम शिव मंदिर पर  ग्यारह दिवसीय श्रीशिव महापुराण कथा का आयोजन हवन की पूर्ण आहुति के साथ और भंडारे के साथ समापन हो गया। कथा व्यास आचार्य सुखदेव मिश्रा के मंगल सानिध्य में सम्पन्न हुई।

इस कथा के आयोजक इंद्रा गुप्ता ने बताया कि शिव जी का सबसे प्रिय माह श्रावण है।आज के भौतिक वादी दौर में लोग धर्म और धर्मात्तमा से विमुख हो रहे है। शिव पुराण कराने का उनका मूल उद्देश्य शिव जी के गुणों को जन जन तक पहुँचाना था

भगवान शिव को बुराई के विनाशक के रूप में जाना जाता था। वे अन्याय सहन नहीं कर सके और न्यायपूर्वक दुष्ट राक्षसों का नाश कर दिया। इसी तरह, हमें भी अपने आस-पास होने वाली बुराई के प्रति जीरो टॉलरेंस रखने की कोशिश करनी चाहिए, और अन्याय के खिलाफ बिना किसी भेद भाव के खड़ा रहना चाहिए।

इस दौरान प्रत्येक दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक हुआ व पूजा भी हुई कथा के अन्तिम दिन आज भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें तमाम साधू सन्यासियों के अलावा शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे एक पूर्व  निकली शिवबारात ने नगर के प्रत्येक नागरिक का मन मोह लिया।भगवान शिव व पार्वती विवाह के सुंदर दृश्य देखकर लोग आनंदित हो उठे।

इस अवसर पर रामेश्वर मंदिर के व्यवस्थापिका, शिव किशोर गुप्ता,इन्द्रा गुप्ता, का नगर के वरिस्ट जन जिसमे पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण संखबार, विधायक प्रतिनिधि ठा० अजेन्द्र सिंह गौर ने भूरि-भूरि प्रसंसा की है।

श्री शिवमहापुराण कथा में  शिव किशोर गुप्ता, मोनू गुप्ता दीपाली गुप्ता, सोनू गुप्ता, मयंक शुक्ला, शिवम गुप्ता, नन्द किशोर अग्निहोत्री, अंकित गुप्ता, अनूप वर्मा, गोलू गुप्ता, मनीष उपाध्याय, धीरेन्द्र, पंकज, भोला, अजय आदि मुख्य रूप से महापुराण कथा में शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...