Skip to main content

Etawah News: वाहन धीमा चलाएं और अपना कीमती जीवन बचाएं : एसएसपी

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : जिला अपराध निरोधक कमेटी द्वारा सेंटमेरी इन्टर कालेज में आयोजित सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

सेंटमेरी इन्टर कालेज में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने कई महत्त्वपूर्ण व ज्ञानवर्धक जानकारियां देते हुए कहा कि सड़क पर यातायात के दौरान यदि नियमों का पालन करोगे तो खुद के साथ साथ दूसरों को भी बचाओगे।उन्होंने कहा कि अधिकांश मौतें बाइक एक्सीडेंट से होती हैं इसलिए वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं और मोबाइल का इस्तेमाल कतई न करें क्योंकि जीवन एक बार मिलता है इसका महत्व समझें,इसी के साथ छात्र छात्राओं से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की।उन्होंने महिलाओं के स्वाभिमान,सुरक्षा और सम्मान पर बोलते हुए कहा कि जिस घर में महिलाओं का सम्मान नहीं होता है उस घर का विकास सम्भव नहीं है,और कहा कि साइबर क्राइम से बचाव के लिए ओटीपी शेयर न करें क्योंकि इंटरनेट बहुत अच्छे के साथ खराब भी है इसलिए इसका इस्तेमाल बहुत सोच समझ कर करें।इस अवसर पर छात्र छात्राओं को यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह ने सड़क पर सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात से संबंधित नियमों की विस्तृत जानकारी दी।

सेंटमेरी इन्टर कालेज में मुख्य अतिथि एसएसपी संजय कुमार वर्मा के प्रथम बार आगमन पर सचिव अतुल निगम,संगठन सचिव कमलापति वर्मा व प्रिंसिपल फादर जोबी जोसेफ,वाइस प्रिंसिपल फादर बिबिन के नेतृत्व में सेंटमेरी के बच्चों ने बैंड बाजों के साथ जोरदार स्वागत किया।प्रिंसिपल फादर जोबी जोसेफ ने मुख्य अतिथि एसएसपी संजय कुमार वर्मा का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत और अभिनंदन किया।सेंटमेरी परिवार ने अपराध निरोधक कमेटी के सचिव अतुल निगम,संगठन सचिव कमलापति वर्मा,लीगल एडवाइजर संजय तिवारी एड.,जन सम्पर्क अधिकारी विकास राजपूत डा.अनुराग श्रीवास्तव,एड.उपेन्द्र कुमार,एड.लव राजपूत,एड.कुश राजपूत,जितेन्द्र कुमार,अरविन्द कुमार,अंकुश राजपूत,अभिनव राजपूत,विनय कुमार व यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह का बुके देकर स्वागत किया।कार्यक्रम का सफल संचालन सीनियर टीचर जैकब चाको ने किया।अन्त में कार्यक्रम संयोजक जिला अपराध निरोधक कमेटी के सचिव अतुल निगम ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...