Skip to main content

Etawah News: निर्माणाधीन रामनगर ओवर ब्रिज आम जनों के लिए बना आफत-ए-जान

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा: इटावा से नई दिल्ली, मैनपुरी,आगरा के लिये गई रेलवे लाइन पर बने रामनगर रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के।कारण अंबेडकर चौराहा और विजयनगर चौराहा की ओर से आवागमन चार पहिया, थ्री व्हीलर ओटो, मोटर सायकिल, सायकिल, पैदल आवागमन के साथ ही ओवर ब्रिज निर्माण सामग्री लाने वाले वाहनों आना जाना लगातार जारी है फाटक के दोनो ओर निर्माण के लिए लगी बड़ी बड़ी मशीनें भी कार्य कर रही है। रेलवे लाइन क्रास करने के लिये रेलवे फाटक से  से होकर छोटे-छोटे बच्चे बेटियां स्कूल में पढ़ने के लिये निकलती हैं निर्माण सामग्री और कीचड़ युक्त पानी निकालने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे जनता में भारी नाराजगी है।बच्चे आए दिन उसमे फिसल कर गिर रहे है छोटी सी बारिश से जलभराव हो जाता है।

रेलवे फाटक पर आवागमन को लेकर हो रही समस्या को लेकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता उदय भान सिंह यादव ने कहा कि रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज निर्माण और रास्ता कम होने के कारण वहां पर केवल पैदल, सायकिल, मोटर सायकिल को ही निकलने की अनुमति दी जाए। इसके लिए अंबेडकर चौराहा और विजयनगर चौराहा पर रोक लगाई जाए जिससे बड़े वाहन वहां से न निकल सके। अभी तो स्कूली वाहन, चार पहिया वाहन का निकलना बदस्तूर जारी होने के कारण वहां पर हमेशा जाम की स्थित बनी रहती है लेकिन अधिकारी है कि ध्यान ही नहीं दे रहे हैं।

रेलवे से लेकर अन्य विभागों की अनदेखी से जनता मुसीबत में हैं। आए दिन जलभराव कीचड़ से बच्चे चोटिल होते हैं। समय रहते निराकरण होना ही चाहिए। बरसात के मौसम के समय रेलवे विभाग की इंजीनियर व कर्मचारी इस समस्या पर विशेष ध्यान दे। जिससे कोई दुर्घटना की आशंका न हो।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...