Skip to main content

Etawah News: भारत विकास परिषद इटावा तुलसी ने कराया राखी बनाओ व पूर्व सैनिकों को बांधो कार्यक्रम

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : स्वस्थ, समर्थ, संस्कारित व आत्मनिर्भर भारत बनाने को संकल्पित भारत विकास परिषद इटावा तुलसी द्वारा सांस्कृतिक मास के कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज महिला समानता दिवस के अवसर पर इटावा नगर के पक्का बाग स्थित रिनैसा एकेडमी मे राखी बनाओ व पूर्व सैनिकों को बांधो नामक प्रतियोगिता विद्यालय की प्रधानाचार्य व कार्यक्रम संयोजिका सुशीला राजावत के संयोजन में आयोजित की गई। 

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने बहुत ही सुंदर राखियां बनाई जिसमें नीर, क्षीर, विवेकी निर्णायक की भूमिका व्यापार मंडल अध्यक्ष अर्चना कुशवाहा ने पूर्ण की।  तुलसी शाखा की सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी शमीम बेगम एवं नवीन सदस्य मौसमी ने परिणाम घोषित करते हुए संयुक्त रूप से बताया कि आज की प्रतियोगिता में लगभग सात दर्जन  विधार्थियो ने प्रतिभाग किया जिसमें प्रथम स्थान हेतु कृति, द्वितीय स्थान को प्राची एवं तृतीय स्थान को गुंजन यादव का चयन किया गया है, जबकि सांत्वना पुरस्कार हेतु मुस्कान एवं प्रतीक्षा चयनित हुई है। प्रतियोगिता के उपरांत विद्यालय में अतिथि रूप में आये भूतपूर्व सैनिकों  में  जितेंद्र सिंह भदौरिया, नारायण सिंह, हरपाल सिंह, विश्राम सिंह एवं शिव शंकर सिंह का स्वागत, वंदन अभिनंदन बैज व पटका  अलंकरण  के द्वारा प्रबन्धक उदयवीर सिंह द्वारा किया गया। तत्पश्चात विजेता बच्चों को अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किये एवं उन्हें सुन्दर राखियाँ बनाने को अपनी शुभकामनाएं भी दी। 

प्रतियोगिता के विजेताओं ने अपनी राखी पूर्व सैनिकों की कलाई में बांधकर  मिष्ठान खिलाया एवं उनके लिए मंगल कामनाएं की। प्रतियोगिता में  बनाई गई सभी राखी डाक द्वारा सेना में कार्यरत  जवानों को आज ही विद्यालय से प्रेषित कराई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जितेंद्र भदौरिया ने कहा कि रक्षाबंधन उत्सव व्यक्तिगत जीवन को तो प्रभावित करता ही है साथ ही इसका मूल उद्देश्य राष्ट्र रक्षा, सामाजिक सुरक्षा, सामाजिक समरसता व सांस्कृतिक सुरक्षा के भाव को भी पुष्ट करना है। परिषद के द्वारा आयोजित इस अनूठे कार्यक्रम से सभी पूर्व सैनिक काफी प्रभावित हुए। 

इस अवसर पर तुलसी शाखा के अध्यक्ष एवं पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल के मुखिया डॉक्टर कैलाश यादव ने पूर्व सैनिकों के सम्मान में उपस्थित जन समूह के साथ ताली बजाकर उनका स्वागत किया साथ ही सैनिकों से सीख लेते हुए बच्चों को अनुशासित रहकर  अनवरत शिक्षा प्राप्त करने का अपना सारगर्भित संदेश भी दिया।  कार्यक्रम का संचालन पंकज कुमार सिंह चौहान द्वारा किया गया। आज के इस कार्यक्रम को आयोजित किए जाने में संगठन सचिव अंजू चौधरी, मौसमी, नीतू सिंह पाल  सहित अन्य तुलसी सदस्यों एवं विद्यालय परिवार का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन  पर सचिव मंजू सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...