Skip to main content

Etawah News : गोस्वामी तुलसी की जयंती पर उन्हें नमन कर तुलसी ने गोष्ठी व अंत्याक्षरी प्रतियोगिता आयोजित की।

ब्यूरो संवाददाता

इटावा : स्वस्थ्य, समर्थ, संस्कारित भारत की परिकल्पना  को पूर्ण करने को संकल्पित भारत विकास परिषद इटावा तुलसी द्वारा आज शीतल प्रसाद शोरावाल बालिका इंटर कॉलेज इटावा में महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के अवसर पर उनके द्वारा रचित साहित्य पर अंत्याक्षरी प्रतियोगिता एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय मे आयोजित हुई गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि साहित्य प्रेमी वरिष्ठ साहित्यकार देवेश शास्त्री  ने कहा कि यदि हमें प्रभु राम को पाना है तो उनके मानव रूपी जीवन से प्रेरणा लेकर  उनके आदर्श चरित्र को अपने जीवन में उतारना होगा इस भौतिकवादी  युग में राजपाठ को खुशी से त्यागने की सीख हमें रामचरितमानस से ही मिलती है क्योकि विश्व में कोई ऐसा अन्य उदाहरण नहीं जहां चौदह वर्ष तक शासन सिर्फ खड़ाऊ से चला हो। 

विशिष्ट अतिथि व रामचरित मानस के प्रेमी एवं मर्मज्ञ  लालजी रामायणी ने मानस की अपने मधुर कंठ से चौपाई काव्य शैली में सुनाकर  सभी उपस्थिति लोगों को प्रेरित व मंत्रमुग्ध कर दिया साथ ही  संदेश दिया कि त्याग व समर्पण की शिक्षा हमें मानस से ही मिलती है इसलिए यदि हमें मुक्ति मार्ग चुनना हो तो  रामचरितमानस के संविधान  को पूरे देश में अनिवार्य रूप से लागू करना होगा। तुलसी शाखा की वरिष्ठ सदस्य प्रीतम खन्ना ने सभी छात्राओं  का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक छात्रा जो कल एक सभ्य समाज की नीव रखेगी उसको प्रतिदिन कम से कम दो चौपाई रामचरितमानस की अवश्य ही पढ़नी चाहिए इससे उनके जीवन में उन्नति, सुख, शांति व समृद्धि अवश्य ही आएगी। 

पंद्रह सौ चउवन विसे कालिंदी के तीर, श्रावण शुक्ला सप्तमी तुलसी धरयो शरीर।

कार्यक्रम की संयोजिका व प्रधानाचार्या सुमन यादव ने कहा कि  प्रभु राम के अनन्य भक्त रामबोला, तुलसी बाबा ने बचपन से ही बहुत संघर्ष किया। उनका रचित साहित्य समाज को युगों युगों तक दिशा दिखलाने का कार्य करता रहेगा। गोष्ठी से पूर्व उन्होंने अतिथियो का विद्यालय परिसर में रोली चावल द्वारा परम्परागत तरीके से स्वागत किया व गोस्वामी तुलसीदास जी के चित्र पर सभी लोगों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। तुलसी दास जी के साहित्य पर आधारित दो समूह के मध्य आज आयोजित हुई अंत्याक्षरी  प्रतियोगिता में सम्मिलित छात्राओं ने रुचिपूर्वक  सहभागिता की जिसमे निर्णायक की भूमिका रीता कुमारी एवं कीर्ति चतुर्वेदी ने निभाई। इसका परिणाम  सुनाते हुए संगठन सचिव अंजू चौधरी ने बताया कि रोशनी ने प्रथम, प्रगति ने द्वितीय, ईशू ने तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार मे स्तुति व अंतरा का चयन कर उन्हें पुरस्कृत गया। सचिव मंजू सिंह ने  समापन के समय सभी का आभार व्यक्त किया। 

विजई छात्राओं को विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन यादव, महिला संयोजिका नीतू पाल, नवीन सदस्य मौसमी, अवधेश कुमार एवं पंकज कुमार सिंह चौहान सहित अन्य तुलसी सदस्यों के सहयोग से अतिथियों  द्वारा सम्मानित किया गया। आज के इस आयोजन को सफल बनाने में शिक्षिका कल्पना गुप्ता, रीता कुमारी, विभा, वंदना सक्सैना, आकांक्षा यादव, प्रेरणा, रजनी पाल सहित पूरे विद्यालय परिवार का सराहनीय सहयोग तुलसी शाखा को प्राप्त हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...